itel Vision 2S Review: क्या जियो फोन नेक्स्ट को कड़ी टक्कर देता है यह बजट फोन?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Nov 2021 12:28 PM IST
सार

itel Vision 2S का सीधा मुकाबला जियो फोन नेक्स्ट से है जिसकी कीमत 6,499 रुपये है। itel Vision 2S के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ IPS वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले भी है।

विज्ञापन
itel Vision 2S Review in Hindi how this smartphone compete with Jio Phone next
itel Vision 2S Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    आईटेल ने हाल ही में अपने नए और बजट स्मार्टफोन itel Vision 2S को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। itel Vision 2S के लिए कंपनी ने Live Life Big Size स्लोगन का इस्तेमाल किया है। itel Vision 2S के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ IPS वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले भी है। यह नया फोन itel Vision 2 का अपग्रेडेड वर्जन है। itel Vision 2S का सीधा मुकाबला जियो फोन नेक्स्ट से है जिसकी कीमत 6,499 रुपये है। itel Vision 2S की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है और इसके साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी सुविधा मिलती है। स्पीकर पीछे की ओर है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है आईटेल का यह स्मार्टफोन?

    itel Vision 2S Review: डिजाइन

    itel Vision 2S Review:
    itel Vision 2S Review: - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    पहली नजर में आपको यह फोन एंट्री लेवल फोन नहीं लगेगा। फोन का लुक बढ़िया है। बॉडी प्लास्टिक की है। सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड लगाने के लिए बैक कवर को निकालना होगा। मेमोरी कार्ड और सिम कार्ड के लिए अलग-अलग स्लॉट दिए गए हैं। बैक पैनल पर एक कोने में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और साथ में एक फ्लैश लाइट भी है। फोन में पीछे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। नीचे की ओर माइक्रो यूएसबी पोर्ट और ऊपर की ओर हेडफोन जैक है। पावर और वॉल्यूम बटन को राइट साइड में जगह मिली है। फोन को ग्रेडेशन पर्पल, ग्रेडेशन ब्लू और डीप ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। ओवर ऑल इसकी डिजाइन जियो फोन नेक्स्ट के मुकाबले अच्छी है। फोन के साथ बॉक्स में बैक कवर भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    itel Vision 2S Review: डिस्प्ले

    itel Vision 2S Review
    itel Vision 2S Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    आईटेल के इस फोन की डिस्प्ले की डिजाइन वॉटरड्रॉप है। नॉच बहुत ही छोटा है, ऐसे में आपको बड़ी डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले में बेजल बहुत कम मिलता है। नीचे की ओर थोड़ा बेजल है। डिस्प्ले की डिजाइन फ्लैट है। टच और स्क्रॉलिंग अच्छा है। प्रत्येक टच पर फोन रिस्पॉन्ड जरूर करता है। डिस्प्ले का कलर ठीक-ठाक है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    itel Vision 2S Review: क्या जियो फोन नेक्स्ट को कड़ी टक्कर देता है यह बजट फोन?

    मतलब अपनी कीमत में डिस्प्ले अच्छा है। itel Vision 2S पर आप यूट्यूब के फुल एचडी वीडियो देख सकते हैं। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। यदि आप फोन पर वीडियो देखने के शौकीन हैं तो itel Vision 2S की डिस्प्ले आपको पसंद आएगी। डिस्प्ले की साइज 6.52 इंच है और पैनल एचडी प्लस आईपीएस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें