Exclusive: 55 इंच साइज में लॉन्च होगा itel का अपकमिंग 4K टीवी, रिटेल बॉक्स की इमेज आई सामने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 02 Jul 2021 05:18 PM IST
सार

सामने आई रिटेल बॉक्स की इमेज के मुताबिक अपकमिंग टीवी एंड्रॉयड सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा, यानी आप बोलकर भी टीवी को ऑपरेट कर सकेंगे।

विज्ञापन
itel TV retail image has been spotted reveals a 55 inch model
itel 4K TV 55INCH - फोटो : amarujala

    विस्तार

    बजट और किफायती स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली इलेक्ट्रॉनिक कंपनी आईटेल जल्द ही भारत में अपने स्मार्ट टीवी की नई सीरीज पेश करने वाली है। itel के नए 4के स्मार्ट टीवी की भारत में लॉन्चिंग की तैयारी हो चुकी है। पिछले सप्ताह की टीवी की लॉन्चिंग के बारे में रिपोर्ट सामने आई थी और अब आईटेल के अपकमिंग टीवी के रिटेल बॉक्स की इमेज लीक हुई है।

    अमर उजाला के सूत्रों को टीवी के 55 इंच की मॉडल के रिटेल बॉक्स की इमेज मिली है। सामने आई रिटेल बॉक्स की इमेज के मुताबिक अपकमिंग टीवी एंड्रॉयड सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा, यानी आप बोलकर भी टीवी को ऑपरेट कर सकेंगे। बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए आईटेल के 55 इंच मॉडल में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट नहीं था।

    विज्ञापन

    आईटेल ने पिछले साल भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में एंट्री की थी। कंपनी ने एक साथ तीन सीरीज के टीवी पेश किए थे जिनमें A-सीरीज, C-सीरीज और I-सीरीज शामिल हैं। अब कंपनी अपनी एक नई सीरीज पेश करने वाली है जिसके कुछ फीचर्स भी लीक हुए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    itel Smart TV 4K सीरीज की लॉन्चिंग अगले महीने होने वाली है। लीक रिपोर्ट के मुकाबिक टीवी को 55 इंच की साइज में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा टीवी के साथ 4के रिजॉल्यूशन मिलेगा। कंपनी ने अपनी इस सीरीज के टीवी की डिस्प्ले को अल्ट्रा डिस्प्ले नाम दिया है। इसके अलावा टीवी के साथ 24W का स्पीकर मिलेगा जिसके साथ डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट होगा।

    अन्य रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि itel Smart TV 4K के साथ एंड्रॉयड का सपोर्ट मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि टीवी को एंड्रॉयड TV 10 या एंड्रॉयड TV 11 के साथ पेश किया जाएगा। खबर यह भी है कि अपकमिंग टीवी प्रीमियम रेंज की होगी। अपकमिंग टीवी के साथ दो साल की वारंटी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें