FM रेडियो के साथ लॉन्च हुआ यह नेकबैंड, कीमत 999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Jul 2022 04:12 PM IST
सार

iTel ROAR 60 एक ब्लूटूथ नेकबैंड है जिसमें एफएम रेडियो का भी सपोर्ट दिया गया है। iTel ROAR 60 की कीमत 999 रुपये रखी गई है।

itel ROAR 60 Bluetooth neckband with integrated FM Mode and MP3 player
itel ROAR 60 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईटेल ने भारतीय बाजार में अपना वायरलेस नेकबैंड iTel ROAR 60 लॉन्च कर दिया है। iTel ROAR 60 एक ब्लूटूथ नेकबैंड है जिसमें एफएम रेडियो का भी सपोर्ट दिया गया है। iTel ROAR 60 की कीमत 999 रुपये रखी गई है।

    आईटेल के इस नेकबैंड में मेमोरी कार्ड का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ अच्छी, स्टाइलिश और ट्रेंडी डिजाइन दी गई है। इस नेकबैंड को आप लैपटॉप, एंड्रॉयड और आईओएस सभी तरह की डिवाइस के साथ इस्तेमाल कर सकेंगे।

    iTel ROAR 60 की बैटरी को मेमोरी कार्ड के साथ iTel ROAR 60 21 घंटे के MP3 प्लेबैक का दावा किया गया है। एफएम रेडियो के साथ सात घंटे और ब्लूटूथ के जरिए एक बार की चार्जिंग पर 15 घंटे के बैकअप का दावा है। iTel ROAR 60 में 10mm का बास बूस्ट ड्राइवर दिया गया है और इसकी डिजाइन इन-ईयर है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इस नेकबैंड को IPX5 की रेटिंग मिली है। iTel ROAR 60 को डार्क ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

    बता दें कि इसी साल जनवरी में कंपनी ने ऑडियो प्रोडक्ट के तौर पर itel Earbuds T1 और itel N53 लॉन्च किए थे। itel Earbuds T1 के साथ 10.4mm का ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर सुपर बास का दावा किया गया है। एक बार की चार्जिंग में 8 घंटे के बैकअप दावा है, जबकि चार्जिंग केस के साथ 40 घंटे के बैकअप का दावा है। itel Earbuds T1 के चार्जिंग केस में 350mAh की बैटरी दी गई है।

    itel Earbuds T1 TWS के साथ कनेक्टिविटी के लिए BT 5.0 है। इसमें कॉलिंग और म्यूजिक प्ले/पॉज के लिए बटन दिए गए हैं। इसमें वॉयस असिस्टेंट भी है। इसका वजन महज 3.7 ग्राम है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है। itel Earbuds T1 को पर्ल व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिलेगी और इसकी कीमत 1,099 रुपये है।