itel Smart TV: लॉन्च हुए दो नए किफायती स्मार्ट टीवी, मिलेगा मल्टी सिनेरियो साउंड इफेक्ट्स, कीमत 8,999 से शुरू

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 17 Jan 2023 07:19 PM IST
सार

itel L Series की स्मार्ट टीवी को दो साइज वेरियंट 32 इंच और 43 इंच में पेश किया गया है। टीवी की स्क्रीन के साथ 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। दोनों स्मार्ट टीवी के साथ Coolita ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

विज्ञापन
itel L Series 32 HD and 43 FHD Smart TVs launched in india at rs 8999 know features
itel Smart TV - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आईटेल (itel) ने अपनी नई एल स्मार्ट टीवी सीरीज ( itel L Series Smart TVs) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत 32 इंच और 43 इंच स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया गया है। 32 इंच टीवी के साथ एचडी रिजॉल्यूशन और 43 इंच टीवी के साथ फुल एचडी रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है। टीवी को लेकर कंपनी का दावा है कि एल सीरीज स्मार्ट टीवी में विविड और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। चलिए जानते हैं टीवी की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    itel L Series Smart TV की कीमत

    आईटेल की एल सीरीज स्मार्ट टीवी के 32 इंच एचडी वेरियंट को 8,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। वहीं 43 इंच वाले फुल एचडी वेरियंट की कीमत 16,599 रुपये रखी गई है। टीवी के साथ बजाज फाइनेंस लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक कार्ड के साथ ईएमआई ऑप्शन भी मिल रहा है। दोनों स्मार्ट टीवी को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    itel L Series Smart TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

    आईटेल की स्मार्ट टीवी को दो साइज वेरियंट 32 इंच और 43 इंच में पेश किया गया है। टीवी की स्क्रीन के साथ 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। दोनों स्मार्ट टीवी के साथ Coolita ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। टीवी के साथ 512 एमबी रैम और 4 जीबी की स्टोरेज मिलती है। टीवी के साथ 1.8 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर और माली G31MP2 जीपीयू दिया गया है। आईटेल की स्मार्ट टीवी में 24 वाट साउंड आउटपुट मिलता है, जो कि डॉल्बी ऑडियो और मल्टी-सिनेरियो साउंड इफेक्ट्स के साथ आता है। स्मार्ट टीवी के साथ रिमोट कंट्रोल की सुविधा मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें