डुअल रियर कैमरा, फेस अनलॉक फीचर के साथ लॉन्च हुआ यह फोन, कीमत 8,000 रुपये से कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 17 Jul 2018 03:48 PM IST
Itel A62 launched in India With Face Unlock, Dual Camera Setup at Rs 7,499
itel A62

    अगर आप भी किसी सस्ते डु्अल कैमरे वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आईटेल ने आपके लिए एक नया फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन नाम आईटेल ए62 है। इस फोन की खासियत की बात करें तो 8 हजार रुपये से कम में आपको डु्अल रियर कैमरा, बोकेह इफेक्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। बता दें कि आईटेल ए62 भारत में लॉन्च होने वाला आईटेल का पहला डु्अल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन है।

    आईटेल ए62 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.65 इंच की एचडी प्लस आईपीएस फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, मीडियाटेक का MT6739WA प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का और दूसरा वीजीए कैमरा है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे में पोट्रेट मोड, बोकेह मोड, पैनोरमा मोड और लो लाइट मोड जैसे फीचर्स हैं।

    इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G वीओएलटीई, यूएसबी ओटीजी, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन के साथ 100 दिनों की रिप्लेसमेंट वारंटी भी मिल रही है। फोन की कीमत 7,499 रुपये है और यह फोन ब्लैक, शैंपेन और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। आईटेल ए62 की टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए आईवूमी आई2 लाइट से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें