8GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन भारत में लॉन्च, कीमत सात हजार रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Jul 2023 03:47 PM IST
सार

अब कंपनी ने Itel A60s को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। Itel A60s की कीमत भी 7,000 रुपये से कम है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में....

विज्ञापन
Itel A60s Launched in India its a cheapest 8GB RAM smartphone
Itel A60s - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Itel ने अपने नए फोन Itel A60s को भारत में लॉन्च कर दिया है। Itel A60s को लेकर पहले से ही लीक रिपोर्ट सामने आ रहीं थी यह देश का सबसे सस्ता 8 जीबी रैम वाला फोन होगा। अब कंपनी ने Itel A60s को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। Itel A60s की कीमत भी 7,000 रुपये से कम है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में....

    Itel A60s की कीमत 6,499 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन को शैडो ब्लैक, मूनलाइट वॉयलेट और ग्लेशियर ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। Itel A60s की बिक्री 12 जुलाई से अमेजन इंडिया और रिटेल स्टोर से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    Itel A60s में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,612 पिक्सल है। डिस्प्ले का पैनल IPS LCD है और स्टाइल वॉटरड्रॉप नॉच है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है और टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। फोन के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा इसमें Unisoc SC9863A1 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 4 जीबी वर्चुअल रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें