itel A49 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 6,499 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Mar 2022 05:20 PM IST
itel A49 launched in India with 6.6 inch HD plus waterdrop display at INR 6499
itel A49 - फोटो : amarujala

    itel इंडिया ने अपने नए फोन itel A49 को लॉन्च कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। itel A49 में 6.6 इंच की HD+ IPS वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन मे 4000mAh की बैटरी दी गई है। itel A49 की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है। itel A49 का सीधा मुकाबला Jio Phone Next से होगा।

    itel A49 की स्पेसिफिकेशन

    itel A49 में 6.6 इंच की डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में 2GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज है। फोन के साथ फ्री वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी सुविधा मिल रही है। आईटेल के इस फोन में 1.4 GHz की क्लॉक स्पीड वाला क्वॉडकोर प्रोसेसर है।

    itel A49 में एंड्रॉयड 11(Go एडिशन) है। फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के साथ एआई पावर सेविंग मोड भी है। सिक्योरिटी के लिए itel A49 में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    कैमरे की बात करें तो itel A49 में रियर में डुअल कैमरे सेटअप है जिसमें एक लेंस 5 मेगापिक्सल का और दूसरा वीजीए है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G VoLTE/ViLTE मिलता है। itel A49 को क्रिस्टल पर्पल, डोम ब्लू और स्काई सियान कलर में खरीदा जा सकेगा।