Exclusive: itel A27 भारत में जल्द होगा लॉन्च, 6,000 रुपये से कम होगी कीमत, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Feb 2022 04:21 PM IST
सार

tel A27 में एंड्रॉयड 11 गो एडिशन मिलेगा। itel A27 को 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
itel A27 confirmed to launch in India Soon will come with bigger battery and will be priced under 6K
itel A27 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आईटेल भारतीय बाजार में नए साल की शुरुआत अपने नए स्मार्टफोन itel A27 के साथ करने जा रहा है। अमर उजाला को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक itel A27 को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक itel A27 एक एंट्री लेवल फोन होगा जिसकी कीमत 6 हजार रुपये से कम होगी। itel A27 के साथ बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले मिलेगी।

    अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक फोन में 5.45 इंच की IPS डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 960x480 पिक्सल होगा। इसके अलावा itel A27 में एंड्रॉयड 11 गो एडिशन मिलेगा। itel A27 को 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन

    सामने आई फोन की तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि आईटेल के इस फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट और AI का सपोर्ट मिलेगा। फोन को सिल्वर और ग्रीन दो कलर में पेश किया जाएगा। फोन के फ्रंट में नॉच मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले सितंबर में आईटेल ने itel Vision 2S को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। itel Vision 2S के लिए कंपनी ने Live Life Big Size स्लोगन का इस्तेमाल किया है। itel Vision 2S के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की HD+ IPS वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले भी है। बता दें कि यह नया फोन itel Vision 2 का अपग्रेडेड वर्जन है। itel Vision 2S की कीमत 6,999 रुपये है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें