भारत में लांच हुआ यह शानदार रोबोट, आपके आदेश पर करेगा घर की सफाई

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 14 Sep 2018 03:44 PM IST
IRobot introduces Vacuum Cleaner Roomba e5 at Rs 41,900 with alexa support
Roomba e5

    कंज्यूमर रोबोट्स कंपनी आईरोबोट ने भारत में रूम्बा ई5 रोबोट वैक्यूम क्लिनर लांच कर दिया है। यह रोबोट वाई-फाई से कनेक्ट होता है और आपकी अनुपस्थिति में भी रूम्बा ई5 हर दिन घर की सफाई कर सकता है। रूम्बा ई5 की भारत में बिक्री प्योरसाइट सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिये हो रही है।

    रूम्बा ई5 रोबोट वैक्यूम की मुख्य विशेषताएं

    रूम्बा ई5 रोबोट में साफ-सुथरे फर्श के लिए 5एक्स एयर पावर के साथ पावर-लिफ्टिंग सेक्शन है। यह रोबोट उन धूल समेत आंखों से दिखाई ना देने वाले पालतु पशुओं के बालों की भी सफाई आसानी से करता है। इसमें प्रीमियम 3-स्टेज क्लीनिंग सिस्टम डुअल मल्टी-सरफेस रबर ब्रश है। इसमें दिए गए ब्रश खास तौर पर कोनों और किनारों की सफाई और कचरा दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है और साथ ही यह रोबोट की क्लीनिंग किट की सफाई भी करता है।

    इसकी एक और खासियत यह भी इसमें वर्चुअल असिस्टेंट अमेजॉन एलेक्सा का भी सपोर्ट दिया गया है जो हर सेकंड में 60 से ज्यादा फैसले लेता है ताकि घर में बुद्धिमानी से नेविगेट हो सके और फर्नीचर के नीचे और आसपास की सफाई कर सके, वह भी बिना टकराए। इसमें दी गई डस्ट बिन को पानी से धोकर साफ किया जा सकता है।

    इसके अतिरिक्त, रूम्बा ई5 की वाई-फाई-कनेक्टिविटी का मतलब है कि आपर घर में नहीं होने पर भी आईरोबोट होम ऐप के माध्यम से क्लीनिंग को आसानी से शैड्यूल कर सकते हैं। रूम्बा ई5 को घर के अंदर कहीं से भी बोलकर नियंत्रित करने के लिए यह अमेजॉन एलेक्सा होम असिस्टेंट का सपोर्ट मिला है। इसे आप कंडिशनल स्टेटमेंट भी दे सकते हैं, जैसे- टीवी बंद होने के बाद रूम्बा सफाई शुरू करना। भारत में इसकी कीमत 41,900 रुपये है और इसके साथ 2 साल और बैटरी पर 1 वर्ष की वारंटी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें