iQOO Z7 5G: कम कीमत में OIS कैमरे के साथ लॉन्च होगा स्मार्टफोन, कंपनी ने जारी किया टीजर, जानें फीचर्स
iQOO Z7 5G में Dimensity 920 5G प्रोसेसर पैक किया जाएगा। iQOO Z7 5G को एमोलेड डिस्प्ले और 1,300 निट्स की ब्राइटनेस के साथ पेश किया जाएगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

विस्तार
आईकू ने अपने नए किफायती स्मार्टफोन iQOO Z7 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 21 मार्च को भारत में पेश किया जाएगा। कंपनी ने मंगलवार को iQOO Z7 5G का टीजर भी जारी कर दिया है। कंपनी के अनुसार, फोन को MediaTek Dimensity 920 5G प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS के साथ पेश किया जाएगा। फोन में एमोलेड डिस्प्ले भी मिलने वाली है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...
कंपनी ने अब तक फोन की कीमत के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि इस फोन को 20 हजार से कम कीमत में पेश किया जाएगा।
फोन के टीजर के साथ कंपनी ने फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी है। कंपनी के अनुसार, फोन को 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ पेश किया जाएगा, जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट होगा। वहीं फोन में MediaTek Dimensity 920 5G प्रोसेसर पैक किया जाएगा। iQOO Z7 5G को एमोलेड डिस्प्ले और 1,300 निट्स की ब्राइटनेस के साथ पेश किया जाएगा।
फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। कंपनी ने कहा कि फोन को 7.8 मिमी स्लिम डिजाइन में पेश किया जाएगा। iQOO Z7 5G में बड़ी बैटरी के साथ 44 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
- Jio Plus: जियो ने लॉन्च किया नया पोस्टपेड फैमिली प्लान, पहले महीने फ्री मिलेगी जियो प्लस की सुविधा
- Smart Gadgets: 1 हजार से भी कम कीमत में आते हैं ये यूजफुल गैजेट्स, आपके घर को बना देंगे स्मार्ट
- चार माइक वाला ईयरबड्स, 50 घंटे चलती है बैटरी
- New Security Rules: स्मार्टफोन के लिए नई सुरक्षा जांच का प्लान बना रही सरकार, प्री-इंस्टॉल एप पर लगेगी लगाम