iQOO Z6 Pro 5G की भारत में लॉन्च कंफर्म, 25 हजार रुपये में सबसे फास्ट फोन का है दावा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 14 Apr 2022 05:06 PM IST
सार

iQOO Z6 Pro 5G के लॉन्चिंग तारीख का अब आधिकारिक एलान हो गया है। iQOO Z6 Pro 5G को लेकर कंपनी ने कहा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर मिलेगा।

iQOO Z6 Pro 5G Set to launch in India on 27th April claim to be Indias Fastest Smartphone in 25K Segment
iQOO Z6 Pro 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आईकू इंडिया ने अपने नए फोन iQOO Z6 Pro 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। iQOO Z6 Pro 5G को भारत में 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z6 Pro 5G के लॉन्चिंग तारीख का अब आधिकारिक एलान हो गया है। iQOO Z6 Pro 5G को लेकर कंपनी ने कहा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर मिलेगा।

    दावा है कि iQOO Z6 Pro 5G 25 हजार रुपये की रेंज में सबसे तेज स्मार्टफोन होगा। iQOO Z6 Pro 5G के साथ 66W की फ्लैश चार्जिंग मिलेगी। इसके अलावा इसमें 32923mm2 वैपर चैंबर लिक्विड कूलिंग सिस्टम मिलेगा। अपने अपकमिंग फोन के लिए कंपनी #FullyLoaded का इस्तेमाल कर रही है। iQOO Z6 Pro 5G की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी।

    बता दें कि पिछले महीने ही आईकू इंडिया ने iQoo Z6 5G को भारत में लॉन्च किया है। iQoo Z6 5G को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह 15,000 रुपये से कम कीमत में सबसे फास्ट 5जी फोन है। iQoo Z6 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा आईकू के इस फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है।

    फोन में 8 जीबी तक रैम और ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। iQoo Z6 5G में पांच लेयर लिक्विड कूलिंग सिस्टम है जो कि थर्मल मैनेजमेंट के लिए है। iQoo Z6 5G के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है।