iQOO Z6 Pro 5G Review: क्या-क्या मिलेगा आपको इस 23,999 रुपये वाले स्मार्टफोन में?

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 11 Jun 2022 05:36 PM IST
सार

iQoo Z6 Pro 5G में 6.44 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन के साथ वर्चुअल रैम और फास्ट चार्जिंग भी दी गई है।

विज्ञापन
iQOO Z6 Pro 5G Review in Hindi price in India camera sample and more
iQoo Z6 Pro 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    आईकू ने भारत में iQoo Z6 Pro 5G और iQoo Z6 4G को भारत में एक साथ लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इन दोनों स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। iQoo Z6 Pro 5G में 6.44 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं iQoo Z6 4G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W की FlashCharge का सपोर्ट है। दोनों फोन के साथ वर्चुअल रैम है। इनमें से iQoo Z6 Pro 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज 24,999 रुपये है। फोन का एक 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भी है जिसकी कीमत 28,999 रुपये है। फोन को लेजियन स्काई और फैंटम डस्क कलर में पेश किया गया है। iQoo Z6 Pro 5G को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि यह फोन कैसा है?

    iQOO Z6 Pro 5G Review: डिजाइन

    iQOO Z6 Pro 5G
    iQOO Z6 Pro 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    iQOO Z6 Pro 5G के साथ आपको एक आकर्षक डिजाइन मिलती है। रियर कैमरे के सेंसर को एक बड़े लेंस के साथ दिया गया है। iQOO Z6 Pro 5G के साथ आपको पुराने फोन की डिजाइन महसूस नहीं होगी यानी iQOO Z6 Pro 5G एक नया ट्रेंडी डिजाइन वाला फोन है। बैक पैनल एक शाइनिंग के साथ आता है। ऐसे में रौशनी पड़ने पर बैक पैनल का कलर थोड़ा सा बदलता है। फोन में हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नहीं आते हैं।

    विज्ञापन
    iQOO Z6 Pro 5G Review: क्या-क्या मिलेगा आपको इस 23,999 रुपये वाले स्मार्टफोन में?

    बॉक्स में आपको एडाप्टर, केबल और कवर मिलता है। फोन के किनारे कर्व्ड हैं। स्पीकर और टाईप-सी पोर्ट नीचे की ओर हैं। इस फोन को लेजियन स्काई और फैंटम डस्क कलर में खरीदा जा सकता है। iQOO Z6 Pro हेवी नहीं है। ऐसे में आप इसे एक साथ से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन को कोई आईपी रेटिंग नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQOO Z6 Pro 5G Review: डिस्प्ले

    iQOO Z6 Pro 5G
    iQOO Z6 Pro 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। मार्केट के लिहाज से डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट कम है। फोन में फुल HD+ पैनल मिलता है जिसकी क्वॉलिटी एमोलेड वाली है। कड़ी धूप में डिस्प्ले को देखा जा सकता है। कलर्स भी डिस्प्ले के अच्छे और शार्प हैं। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट मिलता है तो अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स के वीडियो देखने में आपको परेशानी नहीं होगी। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें