iQoo Z6 Pro 5G, iQoo Z6 4G: एमोलेड डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 14,449 रुपये
Qoo Z6 4G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है।

विस्तार
आईकू ने भारत में दो नए स्मार्टफोन iQoo Z6 Pro 5G और iQoo Z6 4G लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इन दोनों स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। iQoo Z6 Pro 5G में 6.44 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं iQoo Z6 4G में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 44W की FlashCharge का सपोर्ट है। दोनों फोन के साथ वर्चुअल रैम है।
iQoo Z6 Pro 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज 24,999 रुपये है। फोन का एक 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भी है जिसकी कीमत 28,999 रुपये है। फोन को लेजियन स्काई और फैंटम डस्क कलर में पेश किया गया है। iQoo Z6 4G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। फोन को लुमिना ब्लू और रेवेन ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।
iQoo Z6 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

iQoo Z6 Pro 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 है। इसके अलावा इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
iQoo Z6 Pro 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS और USB टाईप-सी पोर्ट के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 4700mAh की बैटरी है जिसके साथ 66W FlashCharge का सपोर्ट है।