iQOO Z6 Lite 5G: स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर वाले दुनिया के पहले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
iQOO Z6 Lite 5G में क्वालकॉम Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 120Hz डिस्प्ले मिलती है। साथ ही फोन को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर वाले दुनिया के पहले फोन iQOO Z6 Lite 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। हालांकि कंपनी फोन पर लॉन्चिंग ऑफर के तहत 2,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंड भी दे रही है। फोन को 14 सितंबर यानी आज से अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। बता दें कि फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता है।
iQOO Z6 Lite 5G को दो कलर ऑप्शन स्टेलर ग्रीन और मैस्टिक नाइट में लॉन्च किया गया है। फोन के 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,499 रुपये (प्रभावी कीमत 12,999 रुपये) है। फोन को 14 सितंबर दोपहर 12:15 बजे से अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कंपनी एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर लॉन्चिंग ऑफर के तहत 2,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंड भी दे रही है। हालांकि, यह ऑफर केवल 14 और 15 सितंबर तक ही मान्य रहेगा। फोन के साथ चार्जर नहीं मिलता है। 18W चार्जर को 399 रुपये की कीमत ग्राहकों को अलग से खरीदना होगा।
iQOO Z6 Lite 5G में 6.58 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 240Hz टच सैंपलिंग रेट और (2408X1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में क्वालकॉम Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 6 जीबी के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे एक्सटेंडेड रैम 2.0 फीचर्स की मदद से 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।