iQOO Z6 Lite 5G: लॉन्चिंग से पहले कीमत और फीचर्स आए सामने, जानें सभी डिटेल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 12 Sep 2022 03:05 PM IST
सार

iQOO Z6 Lite 5G में क्वालकॉम Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 120Hz डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही फोन को 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
IQoo Z6 Lite 5G Set To Launch In India September 14 all details here price Specifications Features
iQOO Z6 Lite 5G - फोटो : अमेजन

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर से साथ आने वाले दुनिया के पहले फोन iQOO Z6 Lite 5G की स्पेसिफिकेशन की जानकारी रिवील कर दी है। इस फोन को 14 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन में क्वालकॉम Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 120Hz डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही फोन को 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जाएगा। चलिए जानतें हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स...

    iQOO Z6 Lite 5G को दो कलर ऑप्शन स्टेलर ग्रीन और मैस्टिक नाइट में रिवील किया गया है। फोन की कीमत के बारे में भी कंपनी ने जानकारी दी है। फोन के 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये (प्रभावी कीमत 11,499 रुपये ) और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,499 रुपये (प्रभावी कीमत 12,999 रुपये) है। फोन को 14 सितंबर दोपहर 12:15 बजे से अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    iQOO Z6 Lite 5G में 6.58 इंच फुल एचडी प्लस वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन डिस्प्ले मिलेगी, जो सेगमेंट के सबसे फास्ट 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। डिस्प्ले के साथ 240Hz टच सैंपलिंग रेट और (2408X1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में क्वालकॉम Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 6 जीबी के साथ 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी, जिसे एक्सटेंडेड रैम 2.0 फीचर्स की मदद से 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें