iQOO Z6 Lite 5G Review: कैसा है Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला फोन?
iQOO Z6 Lite 5G फोन को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। वहीं फोन के 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,499 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि iQOO Z6 Lite 5G खरीदने लायक है या नहीं...

विस्तार
iQOO Z6 Lite 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। iQOO Z6 Lite 5G को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए पेश किया गया है जो कम कीमत में अच्छी स्पीड के साथ एक 5जी फोन चाहते हैं। iQOO Z6 Lite 5G दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 (Snapdragon 4 Gen 1) प्रोसेसर है। iQOO Z6 Lite 5G फोन को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। वहीं फोन के 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,499 रुपये है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि iQOO Z6 Lite 5G खरीदने लायक है या नहीं...
iQOO Z6 Lite 5G Review: डिजाइन

iQOO Z6 Lite 5G में कुछ नया नहीं है। जो मार्केट की मांग है और जो ट्रेंडिंग में हैं, वही डिजाइन iQOO Z6 Lite 5G की है। iQOO Z6 Lite 5G को एक फ्लैट डिजाइन वाला फोन कहा जाएगा। राइट में पावर और वॉल्यूम बटन हैं। लेफ्ट में कोई भी बटन नहीं है। नीचे की ओर हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल के साथ टाईप-सी पोर्ट है।

फोन के साथ बॉक्स में केवल चार्जिंग केबल मिलेगा। मजाक वाली बात यह है कि बॉक्स में चार्जर के लिए जगह तो है लेकिन चार्जर नहीं है। चार्जर आपको अलग से खरीदना होगा। फोन का बैक पैनल काफी स्लिप होता है लेकिन कवर मिलता है। बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नहीं आते हैं। बैक पैनल रौशनी में चमकता है और बॉडी प्लास्टिक की है। ओवरऑल iQOO Z6 Lite 5G की डिजाइन अच्छी है।

iQOO Z6 Lite 5G Review: डिस्प्ले

iQOO Z6 Lite 5G में 6.58 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 240Hz टच सैंपलिंग रेट और (2408X1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। डिस्प्ले का कलर बढ़िया है और इस रेंज में 120Hz का रिफ्रेश रेट ही इस फोन को अन्य के मुकाबले अलग करता है, हालांकि पैनल एमोलेड नहीं है तो थोड़े कलर की कमी हो सकती है। फोन की डिस्प्ले पर आप सभी तरह के कंटेंट देख सकते हैं।