iQOO Z5 5G Review: क्या अपनी सेगमेंट में यह एक बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन है?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 Nov 2021 01:45 PM IST
सार

बैक पैनल के किनारे कर्व्ड हैं और डिस्प्ले के किनारे फ्लैट हैं। हेडफोन जैक ऊपर की ओर, जबकि नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट और सिंगल स्पीकर ग्रिल है। ओवरऑल iQOO Z5 5G एक अच्छी डिजाइन वाला फोन कहा जाएगा।

विज्ञापन
iQOO Z5 5G Review in Hindi price in India specifications and camera sample
iQOO Z5 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    iQOO Z5 को सितंबर में भारतीय बाजार में 23,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 26,990 रुपये है। iQOO के फोन को शुरुआत से ही एक बेहतर मिडरेंज गेमिंग फोन के तौर पर देखा जाता रहा है। iQOO Z5 5G भी इसी कड़ी का एक स्मार्टफोन है। iQOO Z5 5G में वो सारे फीचर्स दिए गए हैं जो एक गेमर को चाहिए होता है, लेकिन क्या वाकई iQOO Z5 5G अपनी सेगमेंट में एक बेस्ट स्मार्टफोन है? आइए रिव्यू में जानते हैं...

    iQOO Z5 5G Review: स्पेसिफिकेशन

    डिस्प्ले-

    6.67 इंच, फुल एचडी प्लस, एलसीडीरिफ्रेश रेट-120HZरियर कैमरा- 64MP+8MP+2MPफ्रंट कैमरा-16MPप्रोसेसर-स्नैपड्रैगन 778Gरैम-12 जीबी तकस्टोरेज-256 जीबी तकबैटरी-5000mAh (44W की फास्ट चार्जिंग)बॉक्स में क्या मिलेगा-44W का चार्जर, टाईप-सी केबल, बैक कवर, सिम कार्ड इजेक्टर

    विज्ञापन

    iQOO Z5 5G Review: डिजाइन

    iQOO Z5 5G
    iQOO Z5 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    iQOO Z5 5G की बॉडी पॉलिकार्बोनेट की है, लेकिन बैक पैनल पर गजब की फिनिशिंग दी गई है। बैक पैनल पर शाइनिंग वाली एक कोटिंग भी दी गई है। बैक पैनल की फिनिशिंग ऐसी है कि आपको एक प्रीमियम फोन का अहसास होगा। रियर कैमरे का बंप ज्यादा नहीं है लेकिन बिना कवर इस्तेमाल करना खतरे से खाली भी नहीं है। बैक पैनल के किनारे कर्व्ड हैं और डिस्प्ले के किनारे फ्लैट हैं। हेडफोन जैक ऊपर की ओर, जबकि नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट और सिंगल स्पीकर ग्रिल है। ओवरऑल iQOO Z5 5G एक अच्छी डिजाइन वाला फोन कहा जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    iQOO Z5 5G Review: क्या अपनी सेगमेंट में यह एक बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन है?

    iQOO Z5 5G Review: डिस्प्ले

    iQOO Z5 की डिस्प्ले के साथ बेजल आपको नहीं मिलेगा। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। सेंटर में एक छोटा से पंचहोल है। डिस्प्ले का पैनल एमोलेड तो नहीं है लेकिन इसमें दिया गया IPS LCD पैनल अच्छा है। एमोलेड के मुकाबले इसमें कलर की कमी बहुत ही कम खलेगी।

    iQOO Z5 5G Review: क्या अपनी सेगमेंट में यह एक बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन है?

    डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz, 90Hz और 120HZ के बीच है। डिस्प्ले के साथ एचडीआर का भी सपोर्ट है। रिफ्रेश रेट ऑटोमेटिक चेंज की भी सुविधा है। डिस्प्ले के कलर्स और शार्पनेस अच्छा है। टच स्मूथ है और ऑटो ब्राइटनेस भी शानदार है।

    iQOO Z5 5G Review: परफॉर्मेंस

    iQOO Z5 5G
    iQOO Z5 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    यदि आपने पहले कभी iQOO का फोन इस्तेमाल किया है तो उसकी तरह ही iQOO Z5 भी आपको निराश नहीं करेगा। iQOO Z5 की परफॉर्मेंस कंपनी के अन्य फोन की तरह शानदार है। डेली यूज से लेकर हेवी यूज तक प्रत्येक मामले में iQOO Z5 उम्मीदों पर खरा उतरता है। स्नैपड्रैगन 778G एक फ्लैगशिप प्रोसेसर तो नहीं है लेकिन इसकी परफॉर्मेंस निराश करने वाली भी नहीं है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 642L GPU मिलता है। iQOO Z5 के साथ 4 जीबी की एक्सपेंडेबल रैम मिलती है यानी जरूरत पड़ने पर फोन अपने आप ही इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल रैम के लिए कर लेता है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया जैसे गेम का एक्सपेरियंस अच्छा है। ग्राफिक्स और फ्रेम रेट को लेकर कोई दिक्कत नहीं होती है और फोन गर्म भी नहीं होता है।

    iQOO Z5 5G Review: क्या अपनी सेगमेंट में यह एक बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन है?

    फोन में LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। iQOO Z5 में एप लोडिंग फास्ट है। फोन में स्टीरियो स्पीकर भी है। गेमिंग के लिए अलग से अल्ट्रा गेम मोड मिलता है जिसे आप नोटिफिकेशन टॉगल से ऑन/ऑफ कर सकेंगे। फोन में 240Hz का टच सैंपलिंग है जो कि गेमर्स के लिए तोहफा है। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित FuntouchOS 12 मिलता है और साथ में मिलते हैं कई सारे ब्लॉटवेयर, जिनके नोटिफिकेशन काफी परेशान करते हैं। एक महीने तक इस्तेमाल के दौरान एक बार भी हमें iQOO Z5 के हैंग होने की शिकायत नहीं मिली। फोन के साथ दो साल सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। फेस अनलॉक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर तेजी से काम करते हैं। कुल मिलाकर यह एक पावरपैक स्मार्टफोन है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें