iQOO अगले महीने भारत में लॉन्च करेगा यह फोन, हो सकता है सबसे सस्ता 5जी फोन
iQOO Z6 Lite 5G में स्नैपड्रैगन 4 सीरीज का प्रोसेसर मिलेगा, हालांकि प्रोसेसर के मॉडल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन यह जरूर कहा जा रहा है कि यह प्रोसेसर मीडियाटेक Dimensity 810 के मुकाबले का होगा।

विस्तार
iQOO अगले महीने भारत में एक और नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। खबर है कि अपकमिंग फोन को iQOO Z6 Lite 5G के नाम से लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z6 Lite 5G में स्नैपड्रैगन 4 सीरीज का प्रोसेसर मिलेगा, हालांकि प्रोसेसर के मॉडल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन यह जरूर कहा जा रहा है कि यह प्रोसेसर मीडियाटेक Dimensity 810 के मुकाबले का होगा।
कुछ लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अगले महीने iQOO Z सीरीज के तहत दो फोन को लॉन्च करेगा जिनमें iQOO Z6 Lite और Z6 Pro SE शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इनमें से एक फोन भारतीय बाजार का सबसे सस्ता 5जी फोन हो सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल मार्केट में सबसे सस्ता 5जी प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 480+ है। इस प्रोसेसर का मुकाबला मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर है जिसे Realme, POCO और Redmi के कई सारे फोन में देखा गया है।
फोन के अधिक फीचर्स के बारे में तो जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि iQOO Z6 5G में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। iQOO Z6 5G में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।