iQOO Neo 7 5G: Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ पहला फोन लॉन्च, 120W की चार्जिंग का भी है सपोर्ट
नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए iQoo Neo 6 का अपग्रेडेड वर्जन है। iQoo Neo 7 5G में 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर है और यह इस प्रोसेसर के साथ भारत आने वाला पहला फोन है।

विस्तार
iQoo इंडिया ने अपने नए फोन iQoo Neo 7 5G को भारत में पेश कर दिया है। नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए iQoo Neo 6 का अपग्रेडेड वर्जन है। iQoo Neo 7 5G में 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर है और यह इस प्रोसेसर के साथ भारत आने वाला पहला फोन है। iQoo Neo 7 5G में 120W की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है जिसे लेकर 10 मिनट में 50 फीसदी चार्जिंग का दावा किया गया है। iQoo Neo 7 5G पिछले साल चीन में लॉन्च हुए iQoo Neo 7 SE का री-ब्रांडेड वर्जन है।
iQoo Neo 7 5G की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 33,999 रुपये रखी गई है। iQoo Neo 7 5G को फ्रोस्ट ब्लू और इंटरस्टेलर ब्लैक शेड्स में पेश किया गया है। iQoo Neo 7 5G की बिक्री आज से अमेजन इंडिया से शुरू हो गई है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत ICICI, HDFC और SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये की छूट मिलेगी। फोन के साथ 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
iQoo Neo 7 5G में एंड्रॉयड 13 आधारित Funtouch OS 13 है। इसके अलावा इस फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1,300 है। फोन में 4nm का मीडियाटेक Dimensity 8200 5G प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G610 जीपीयू, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 8 जीबी तक वर्चुअल रैम है। फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज है। गेमिंग के लिए फोन में ग्रेफाइट 3D कूलिंग सिस्टम है।