iQoo ने लॉन्च किया कम कीमत वाला फ्लैगशिप फोन, मिलेगा Dimensity 9000+ प्रोसेसर, अन्य फीचर्स भी जानें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 20 Oct 2022 08:23 PM IST
सार

iQoo Neo 7 एंड्रॉयड 13 आधारित OriginOS Ocean के साथ आता है। फोन में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस सैमसंग E5 एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
IQoo Neo 7 Launch with MediaTek Dimensity 9000 plus Specifications Price Features
iQoo Neo 7 - फोटो : iQoo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड iQoo ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQoo Neo 7 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। iQOO Neo 7 को iQOO Neo 6 के अपग्रेडेड वर्जन के दौर पर पेश किया गया है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। iQoo Neo 7 के साथ 5,000mAh बैटरी का सपोर्ट दिया गया है।

    iQoo के नए फ्लैगशिप फोन को पॉप ऑरेंज, जियोमेट्रिक ब्लैक और इंप्रेशन ब्लू कलर में पेश किया गया है। फोन चार स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 30,800 रुपये) और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,799 चीनी युआन (लगभग 32,000 रुपये) है। वहीं iQoo Neo 7 के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 34,000 रुपये) और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,299 चीनी युआन (लगभग 37,700 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने अब तक फोन की भारत में लॉन्चिंग की कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    iQoo Neo 7 एंड्रॉयड 13 आधारित OriginOS Ocean के साथ आता है। फोन में 6.78 इंच का फुलएचडी प्लस सैमसंग E5 एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 1,080 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 1,500 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन के साथ 4nm MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर, Mali-G710 GPU और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 512 जीबी तक की UFS3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ गेमिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें