iQoo Neo 6 Review: अच्छी कीमत में बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले फोन की तलाश होगी खत्म!
iQOO Neo 6 में 4D गेम वाइब्रेशन भी है जिसके साथ X-Axis लिनियर मोटर का सपोर्ट है। iQOO Neo 6 की बैटरी को लेकर महज 12 मिनट में 50 फीसदी चार्ज होने का दावा किया गया है।

विस्तार
iQOO Neo 6 को भारत में स्नैपड्रैगन 870 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सैमसंग E4 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले को HDR 10+ का सपोर्ट भी मिला है। इसमें 36907mm2 Cascade कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। iQOO Neo 6 में 4D गेम वाइब्रेशन भी है जिसके साथ X-Axis लिनियर मोटर का सपोर्ट है। iQOO Neo 6 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है। आइए इस फोन का रिव्यू जानते हैं...
iQoo Neo 6 Review: डिजाइन

iQOO Neo 6, डिजाइन के मामले में अलहदा नहीं है। इसकी डिजाइन वाले फोन आपको बाजार में मिल जाएंगे। iQOO Neo 6 के बैक पैनल पर बड़ा कैमरा एरिया दिया गया है। बैक पैनल एक शाइनिंग के साथ आता है जो कि रौशनी पड़ने पर अलग-अलग कलर्स के साथ चमकता है। बैक पैनल मैटे फिनिश के साथ आता है जिस पर डस्ट और फिंगरप्रिंट्स नहीं आते हैं। फोन का कुल वजन 190 ग्राम है। बिल्ड क्वॉलिटी भी अच्छी है।

इस फोन में भी हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। नीचे की ओर स्पीकर और टाईप-सी पोर्ट है। सभी बटन राइट में हैं और सिम कार्ड ट्रे भी नीचे की ओर है। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर, केबल और कवर मिलेगा। फोन साइबर रेज और डार्क नोवा कलर में खरीदा जा सकेगा।
iQoo Neo 6 Review: डिस्प्ले

इसमें 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। iQOO Neo 6 की डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 1200Hz है। डिस्प्ले का टच काफी रेस्पॉन्सिव है और इसकी ब्राइटनेस 1300 निट्स है जो कि आउटडोर के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। डिस्प्ले का व्यूइंग एंगल और कलर्स अच्छे हैं। रिफ्रेश रेट को 60Hz से 120Hz के बीच इस्तेमाल किया जा सकता है।