iQoo Neo 6: 120Hz रिफ्रेश रेट रिफ्रेश रेट के साथ भारत में लॉन्च, 12 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 31 May 2022 12:53 PM IST
सार

iQOO Neo 6 को भारत में स्नैपड्रैगन 870 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सैमसंग E4 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले को HDR 10+ का सपोर्ट भी मिला है।

iQOO Neo 6 launched in India with Snapdragon 870 5G soc price and specifications
iQOO Neo 6 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आईकू ने भारत में अपने नए फोन iQOO Neo 6 को लॉन्च कर दिया है। iQOO Neo 6 को भारत में स्नैपड्रैगन 870 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सैमसंग E4 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले को HDR 10+ का सपोर्ट भी मिला है। इसमें 36907mm2 Cascade कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। iQOO Neo 6 में 4D गेम वाइब्रेशन भी है जिसके साथ X-Axis लिनियर मोटर का सपोर्ट है। iQOO Neo 6 की बैटरी को लेकर महज 12 मिनट में 50 फीसदी चार्ज होने का दावा किया गया है।

    iQOO Neo 6 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत 25 मई तक फोन को 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। ICICI बैंक के कार्ड से पेमेटं करने पर 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। फोन साइबर रेज और डार्क नोवा कलर में खरीदा जा सकेगा।

    iQoo Neo 6 के साथ एंड्रॉयड 12 आधारित OriginOS Ocean है। इसमें 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम है। फोन में 4 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगा। इसमें लिक्विड कूलिंग वेपर चेंबर भी है। बता दें कि फोन को चीन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।