iQoo Neo 6 की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म, मिलेगा क्वॉलकॉम का यह प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 May 2022 09:46 AM IST
सार

iQoo Neo 6 को चीन में एंड्रॉयड 12 आधारित OriginOS Ocean के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम है।

iQoo Neo 6 India launch date set for 31th May expected price and specifications
iQoo Neo 6 - फोटो : iQoo

    विस्तार

    आईकू के नए फोन iQoo Neo 6 की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म हो गई है। iQoo Neo 6 को 31 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQoo Neo 6 में स्नैपड्रैगन 870 5G प्रोसेसर मिलेगा और इसके साथ 80W की फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट होगा। भारतीय बाजार में iQoo Neo 6 को चीन के मुकाबले अलग फीचर के साथ पेश किया जाएगा। बता दें कि चीन में iQoo Neo 6 को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। अमेजन पर iQoo Neo 6 की लिस्टिंग भी हो गई है।

    iQoo 6 Neo 6 की भारत में लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने ट्विटर पर जानकारी दी है। iQoo 6 Neo 6 की बिक्री जून के पहले सप्ताह में होगी। फोन की कीमत को लेकर खबर है कि iQoo Neo 6 के बेस वेरियंट यानी शुरुआती मॉडल की कीमत 29,000 रुपये होी। फोन को डार्क नोवा और इंटरस्टेलर कलर में लॉन्च किया जाएगा।

    iQoo Neo 6 को चीन में एंड्रॉयड 12 आधारित OriginOS Ocean के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम है। भारतीय वेरियंट में रैम और प्रोसेसर में बदलाव देखने को मिल सकता है।

    कैमरे की बात करें तो फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Plus GW1P सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    iQoo Neo 6 के साथ 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/ A-GPS, NFC और USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में डुअल सेल 4700mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की Flash चार्जिंग का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें