iQoo Neo 3 5G स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 23 Apr 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
iQoo Neo 3 5G Smartphone Launched Know Price and Specifications
iqoo neo3 - फोटो : PerfectPps / twitter

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईक्यू (iQoo) ने अपने शानदार स्मार्टफोन नीओ 3 5जी (iQoo Neo 3 5G) को चीन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 4,500 एमएएच की बैटरी और 44 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी दी है। हालांकि, कंपनी ने आईक्यू नीओ 3 5जी स्मार्टफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर जानकारी नहीं दी है।

    iQoo Neo 3 5G की कीमत

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बाजार में उतारा है। इसके पहले वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,698 (करीब 28,900 रुपये), दूसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,998 (करीब 32,100 रुपये), तीसरे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 3,298 (करीब 35,400 रुपये) और चौथे वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 3,398 (करीब 36,400 रुपये) है। वहीं, इस स्मार्टफोन को नाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इस फोन की सेल 29 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन

    iQoo Neo 3 5G की स्पेसिफिकेशन

    आईक्यू नीओ 3 5जी स्मार्टफोन में 6.57 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित आईक्यू यूआई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQoo Neo 3 5G की बैटरी

    आईक्यू ने इस स्मार्टफोन में 44 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4,500 एमएएच की बैटरी दी है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, 5जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स मिले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें