T20 World Cup: iQOO का मेगा कॉन्टेस्ट, पांच लाख के प्राइज जीतने का है मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Oct 2022 04:50 PM IST
सार

iQOO का यह कॉन्टेस्ट भारत के मैच के दौरान दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान आपको कुछ आसान सवालों के जवाब देने होंगे जिसके बाद आपको 5 लाख रुपये तक के iQOO एक्सेसीरीज जीतने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
iQOO Announces iQOOGameOfFones Contest with Massive Giveaway During theT20 Cricket World Cup
iQOOGameOfFones - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी iQOO ने टी-20 वर्ड कप के लिए खासतौर पर एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है जिसके तहत आसान से सवालों का जवाब देकर पांच लाख रुपये तक की एक्सेसीरीज जीतने का मौका मिल रहा है। iQOO के #iQOOGameOfFones गिववे कॉन्टेस्ट की शुरुआत 23 अक्तूबर से शुरू होगी जिसे आप आईकू इंडिया के ट्विटर हैंडल @iQOOInd पर भी देख सकेंगे।

    iQOO का यह कॉन्टेस्ट भारत के मैच के दौरान दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान आपको कुछ आसान सवालों के जवाब देने होंगे जिसके बाद आपको 5 लाख रुपये तक के iQOO एक्सेसीरीज जीतने का मौका मिलेगा। सवालों के जवाब के साथ आपको आईकू के ट्वीट को शेयर करना होगा, टैग करना होगा और रीट्वीट के साथ रिप्लाई भी करना होगा।

    विज्ञापन

    इस कॉन्टेस्ट पर iQOO के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निपुण मरिया ने कहा, “क्रिकेट निस्संदेह भारत में सबसे लोकप्रिय खेल है, जो तमाम क्षेत्रों के लाखों लोगों को एकजुट करता है। टी20 विश्व कप 2022 के साथ जल्द ही शुरू हो रहा है और हम अपने युवा दर्शकों की तरह उत्साहित हैं! इसलिए, उत्साह को बढ़ाते हुए, हमें अपने क्रिकेट प्रशंसकों के लिए iQOO स्मार्टफोन के एक्सेसीरीज जीतने और अनुभव करने का मौका देने के लिए हमारे #iQOOGameOfFones प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि iQoo ने हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQoo Neo 7 को चीन में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। iQoo Neo 7 के साथ 5,000mAh बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। iQoo Neo 7 की शुरुआती कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 30,800 रुपये) है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें