iQoo 9T 5G Review: क्या 50 हजार के सेगमेंट में यह एक बेस्ट स्मार्टफोन है?
iQoo 9T 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 49,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 59,999 रुपये है। iQoo 9T 5G को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं....

विस्तार
iQoo ने पिछले महीने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQoo 9T 5G को भारत में लॉन्च किया है। iQoo 9T 5G में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और वीवो की V1+ इमेजिंग चिप है जिसे लेकर बेस्ट इमेज क्वॉलिटी का दावा है। iQoo 9T 5G में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा इसमें 4700mAh की बैटरी है जिसके साथ 120W का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। iQoo 9T 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 49,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 59,999 रुपये है। iQoo 9T 5G को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं....
iQoo 9T 5G Review: डिजाइन

iQoo 9T 5G की डिजाइन भी कंपनी के अन्य फोन की तरह प्रीमियम है। हाथ में लेने के बाद कोई भी iQoo 9T 5G को नोटिस करेगा। फोन के साथ बॉक्स में आपको चार्जर, केबल और सिलिकॉन बैक कवर मिलता है। इतना है कि iQoo 9T 5G थोड़ा चौड़ा और लंबा फोन लगता है। इसका कुल वजन 206 ग्राम है तो इसे हल्का फोन तो नहीं कहा जाएगा। यह फोन लिजेंड और अल्फा दो वेरियंट में मिलता है। रिव्यू के लिए हमारे पास अल्फा वेरियंट था।

फोन का बैक और फ्रंट दोनों ग्लास का है। फ्रंट में गोरिल्ला ग्लास 5 है। फ्रेम एल्यूमीनियम का है। बैक पैनल मैटे फिनिश के साथ आता है तो इस पर उंगलियों के निशान आने का डर नहीं रहता। बैक पैनल पर एक कोटिंग भी है जो कि शाइनिंग के साथ आती है।

कैमरे वाला हिस्सा भी पूरी तरह से ग्लास का है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। नीचे की ओर स्पीकर और टाईप-सी पोर्ट मिलता है। फोन में हेडफोन जैक नहीं है। iQOO ने फोन को IP52 की रेटिंग दी है।
iQoo 9T 5G Review: डिस्प्ले

iQoo 9T 5G में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस E5 एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और (1,080 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आती है। डिस्प्ले में 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी देखने को मिलती है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट मिलता है तो आपको नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के वीडियो देखने में परेशानी नहीं होगी।

डिस्प्ले का कलर्स पंची है और टच के साथ स्क्रॉलिंग भी अच्छा है। वीडियो देखने से लेकर सोशल मीडिया सर्फिंग और गेमिंग तक में डिस्प्ले के साथ कोई समस्या नहीं है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी मिलती है, हालांकि इस रेंज में कंपनी को डॉल्बी विजन का सपोर्ट देना चाहिए जो कि नहीं मिला है।