iQoo 9 SE Quick Review: 33,990 रुपये वाले इस फोन में आपको क्या-क्या मिलेगा?
iQoo 9 SE के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,990 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,990 रुपये है।

विस्तार
iQoo 9 सीरीज को पिछले महीने ही भारत में पेश किया गया है। इस सीरीज के तहत तीन फोन लॉन्च हुए हैं जो कि iQoo 9 Pro, iQoo 9 और iQoo 9 SE हैं। इनमें से iQoo 9 Pro प्रीमियम मॉडल है। iQoo 9 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, वहीं iQoo 9 में स्नैपड्रैगन 888+ प्रोसेसर और iQoo 9 SE में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर है। iQoo 9 सीरीज के तीनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले है।

तीनों फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। इनमें से iQoo 9 SE एक मिडरेंज फोन है जिसका मुकाबला वनप्लस 9 सीरीज के साथ है। iQoo 9 SE के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,990 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,990 रुपये है। आइए क्विक रिव्यू में जानते हैं कि इस फोन में क्या है?

iQoo 9 SE Quick Review: डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो iQoo 9 SE की डिजाइन हैंडी है। फोन हाथ में लेने पर हेवी नहीं लगता है और रियर कैमरे का बंप भी ज्यादा नहीं है। iQoo 9 SE को स्पेस फ्यूजन और सनसेट सियारा कलर में उपलब्ध है। स्पीकर ग्रिल, सिम कार्ड ट्रे और टाईप-सी पोर्ट को नीचे की ओर जगह मिली है। पावर और वॉल्यूम बटन राइट में हैं। फोन में हेडफोन जैक नहीं है। वैसे तो आजकल फ्लैट डिजाइन का ट्रेंड चल रहा है लेकिन iQoo 9 SE की डिजाइन कर्व्ड है। ओवरऑल डिजाइन अच्छी है।

iQoo 9 SE Quick Review: डिस्प्ले
6.62 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और टच सैंपलिंग रेट 300Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स है और डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 2220x1080 पिक्सल है। फोन पर आपको HDR कंटेंट देखने में परेशानी नहीं होगी।

डिस्प्ले का कलर और शार्पनेस अच्छा है। डिस्प्ले के साथ Widevine L1 का भी सपोर्ट है यानी आप अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो देख सकेंगे। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले पर पांडा ग्लास का प्रोटेक्शन है।