iQoo 7 Review: शानदार बिल्ड क्वॉलिटी, संतोषजनक परफॉर्मेंस

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Jun 2021 05:29 PM IST
सार

iQOO 7 के साथ दी गई है 4400mAh की बैटरी पूरे दिन तक साथ देती है। करीब 8 घंटे तक हॉटस्पॉट ऑन होने के बाद भी बैटरी का बैकअप 20 घंटे तक मिलता है। फोन के साथ 66वॉट की फास्ट चार्जिंग भी है जो करीब आधे घंटे में बैटरी को फुल चार्ज कर देती है।

विज्ञापन
iQoo 7 Review in Hindi price in India specifications camera sample and more
iqoo 7 review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    वीवो के सब-ब्रांड iQoo ने 7 सीरीज के अपने दो स्मार्टफोन iQoo 7 और iQoo 7 को भारत में इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया है। इनमें से iQoo 7 इसी साल मार्च में चीन में लॉन्च हुए iQoo Neo 5 का री-ब्रांडेड वर्जन है। iQoo 7 सीरीज के इन दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। फोन की डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। iQoo 7 में डुअल स्पीकर मिलेगा जिसके साथ हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो का सपोर्ट है। iQoo 7 का मुकाबला Mi 11X के साथ है। iQoo 7 की शुरुआती कीमत 31,990 रुपये है। इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 33,990 रुपये है। 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 35,990 रुपये है। iQoo 7 स्टॉर्म ब्लैक और सॉलिड आईस ब्लू कलर में मिलेगा। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह स्मार्टफोन?

    iQoo 7 Review: डिजाइन

    iqoo 7 review
    iqoo 7 review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिजाइन की बात करें तो iQoo 7 की डिजाइन फैंसी है। वैसे भी iQoo के स्मार्टफोन लुक के मामले में अच्छे होते हैं। शाइनिंग वाले बैक पैनल होने के बाद भी फोन हाथ से फिसलता नहीं है। बैक पैनल पर उंगलियों के निशान आते हैं लेकिन गौर से देखने पर ही दिखाई देते हैं। फिनिशिंग और बिल्ड क्वॉलिटी जबरदस्त है। हमारा रिव्यू यूनिट सॉलिड आइस ब्लू कलर का था जो कि सूर्य की रौशनी या लाइट में अलग ही कलर देता था। बैक पैनल पर AG मैटे टैंपर्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।

    विज्ञापन
    iQoo 7 Review: शानदार बिल्ड क्वॉलिटी, संतोषजनक परफॉर्मेंस

    कैमरे के ठीक नीचे कंपनी का लोगो है। लोगो वाला हिस्सा बैक पैनल के मुकाबले अधिक फिनिशिंग वाला है। फोन स्लिम है और इसका वजन 196 ग्राम है। फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। नीचे की ओर टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम कार्ड ट्रे है। राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन हैं। फोन में हेडफोन जैक नहीं है। तो कुल iQoo 7 को एक अच्छी डिजाइन और फिनिशिंग वाला फोन कहा जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iQoo 7 Review: डिस्प्ले

    iQoo 7 Review
    iQoo 7 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    इसमें 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz से 120Hz है। फोन की डिस्प्ले के साथ अलग से एक चिप मिलेगा जो कि फ्रेम रेट को बेहतर करेगा और एचडी कंटेंट देखने में मदद करेगा। डिस्प्ले के लिए सैमसंग की E4 AMOLED का इस्तेमाल किया गया है। डिस्प्ले की डिजाइन वॉटरड्रॉप नॉच वाली है और इसके ऊपर एक स्क्रीन प्रोटेक्टर भी है जो कि AG मैटे टैंपर्ड ग्लास है। डिस्प्ले मल्टीटच को सपोर्ट करती है। iQoo 7 पर नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म के एचडी वीडियो तो देख सकते हैं लेकिन HDR वीडियो नहीं देख सकते हैं। गेमिंग के दौरान iQoo 7 में टच को लेकर कोई समस्या नहीं आती है। कलर्स भी अच्छे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें