Android 12: iQoo के इन स्मार्टफोन को इस महीने से मिलने लगेगा अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Oct 2021 04:42 PM IST
सार

Asus ने भी ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip के लिए आगामी दिसंबर में एंड्रॉयड 12 का अपडेट देने का एलान किया है। इसके अलावा कंपनी के अन्य फोन जैसे ROG Phone 5, ROG Phone 5s, ZenFone 7 और ROG Phone 3 के लिए अगले साल एंड्रॉयड 12 का अपडेट जारी होगा।

विज्ञापन
iQoo 7 iQoo 7 Legend iQoo Z3 iQoo Z5 Android 12 Beta to Start Rolling Out in India By December End
iQoo Z3 5G review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    वीवो के अब iQoo ने भी अपने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी कर दी है जिन्हें जल्द एंड्रॉयड 12 बीटा का अपडेट मिलेगा। iQoo ने एंड्रॉयड 12 बीटा के लिए जिन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की उनमें iQoo 7, iQoo 7 Legend, iQoo Z3, iQoo Z5 और iQoo 3 के नाम शामिल हैं। इन सभी फोन को एंड्रॉयड 12 बीटा का अपडेट इसी साल दिसंबर में मिलने लगेगा। iQoo के अलावा ओप्पो और रियलमी ने भी इस साल के अंत तक अपने फोन के लिए एंड्रॉयड 12 का अपडेट जारी करने वाले हैं।

    iQoo के बयान के मुताबिक iQoo 7, iQoo 7 Legend, iQoo Z3 और iQoo Z5 को दिसंबर के अंत तक अपडेट मिलेगा, जबकि iQoo 3 के लिए मार्च 2022 तक अपडेट जारी किया जाएगा। iQoo ने एंड्रॉयड 12 के साथ उसके फोन को मिलने वाले फीचर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। iQoo 3 को पिछले साल एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च किया गया था, जबकि iQoo 7, iQoo 7 Legend, iQoo Z3 और iQoo Z5 इसी साल Android 11 के साथ लॉन्च हुए हैं।

    विज्ञापन

    Asus ने भी ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip के लिए आगामी दिसंबर में एंड्रॉयड 12 का अपडेट देने का एलान किया है। इसके अलावा कंपनी के अन्य फोन जैसे ROG Phone 5, ROG Phone 5s, ZenFone 7 और ROG Phone 3 के लिए अगले साल एंड्रॉयड 12 का अपडेट जारी होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीवो के कौन-से स्मार्टफोन को कब मिलेगा अपडेट

    नवंबर 2021 के अंत तक – vivo X70 Pro+दिसंबर 2021 के अंत तक – vivo X60 Pro+, vivo X60 Pro, vivo X60, vivo V21, vivo Y72 5Gजनवरी 2022 के अंत तक – vivo X70 Pro, vivo V21e, vivo V20 2021, vivo V20, vivo Y21, vivo Y51A, vivo Y31मार्च 2022 के अंत तक – vivo X50 Pro, vivo X50, vivo V20 Pro, vivo V20 SE, vivo Y33s, vivo Y20G, vivo Y53s, vivo Y12sअप्रैल 2022 की शुरुआत में – vivo S1, vivo Y19अप्रैल 2022 के अंत तक – vivo V17 Pro, vivo V17, vivo S1 Pro, vivo Y73, vivo Y51, vivo Y20, vivo Y20i, vivo Y30

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें