लॉन्चिंग से पहले iQOO 3 की कीमतें लीक, 4G और 5G वेरियंट में होगा लॉन्च
iQOO 3 में मिलेगा क्वॉड कैमरा सेटअप5जी के साथ 4जी वेरियंट भी होगा लॉन्च35,000 रुपये हो सकती है शुरुआती कीमत

विस्तार
iQoo 3 को भारत में 25 फरवरी को लॉन्च किया जाना है, लेकिन उससे पहले ही फोन के कई फीचर्स लीक हो गए हैं। इसके अलावा लीक रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि iQoo 3 को 4जी और 5जी दो वेरियंट में पेश किया जाएगा।
iQoo 3 की सामने आई जानकारी के मुताबिक इस फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप होगा जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित आई ट्रैकिंग फीचर मिलेगा। वहीं iQoo इंडिया के डायरेक्टर गगन अरोड़ा ने भी कंफर्म कर दिया है कि iQoo 3 में क्वॉलकॉम का नया चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 दिया जाएगा। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी है।
गगन अरोड़ा ने यह भी कहा है कि iQoo 3 को दो वेरियंट में लॉन्च होगा जिनमें 4जी और 5जी वेरियंट शामिल हैं। कंपनी ने मॉन्सटर टच बटन का टीजर भी जारी किया है। गेमिंग मोड में यूजर्स को फोन के बगल में ऊपर की ओर ये बटन मिलेंगे।
वहीं 91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक iQoo 3 की कीमत 45,000 रुपये के करीब है। iQoo 3 के 4G वेरियंट की कीमत 35,000 रुपये और 5G मॉडल की कीमत 40,000 रुपये होगी। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के अलावा ऑफलाइन स्टोर से भी होगी।
- HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बुरी खबर, 29 फरवरी से बंद हो जाएगा मोबाइल एप का यह वर्जन
- Realme C3 का नए वेरिएंट ट्रिपल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ होगा लॉन्च!
- डाटा प्लान चुनने में ना लगाएं ज्यादा दिमाग, यहां है पूरा समाधान, देखें बेस्ट प्री-पेड प्लान की लिस्ट
- 2023 तक भारत में 90 करोड़ से अधिक हो जाएगी इंटरनेट यूजर्स की संख्या