iQOO 15R vs OnePlus 15R: 50,000 रुपये से कम में कौन सा फोन है असली वैल्यू फ्लैगशिप?
iQOO 15R Vs OnePlus 15R Comparison:
भारत में iQOO 15R को लॉन्च कर दिया गया है। परफॉर्मेंस में यह फोन OnePlus 15R को सीधी टक्कर दे रहा है। अगर आपका बजट 50,000 रुपये के आसपास है और इस कीमत में एक दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले वाला फोन खोज रहे हैं, तो जानिए 2026 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर रहेगा।

विस्तार
भारत में iQOO 15R की एंट्री के साथ प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। यह फोन सीधे तौर पर पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 15R को चुनौती दे रहा है। अगर आप ₹50,000 से कम बजट में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और दोनों के बीच कंफ्यूज हैं, तो यहां पूरी तुलना आसान भाषा में समझिए।
डिस्प्ले: किसकी स्क्रीन ज्यादा दमदार?
iQOO 15R
6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले144Hz रिफ्रेश रेट (गेमिंग के लिए)पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स (HBM 1,800 निट्स)Schott Xensation Alpha ग्लास प्रोटेक्शन
OnePlus 15R
6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (थोड़ी बड़ी स्क्रीन)165Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेटHBM 1,800 निट्सCorning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन3200Hz टच सैंपलिंग के लिए अलग टच रिस्पॉन्स चिप
गेमिंग के शौकीनों के लिए OnePlus का 165Hz रिफ्रेश रेट और हाई टच सैंपलिंग थोड़ा अतिरिक्त फायदा दे सकता है।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a vs Vivo V70: 50,000 रुपये में कौन सा स्मार्टफोन है ज्यादा दमदार?

परफॉर्मेंस: दोनों में नया Snapdragon चिपसेट
दोनों स्मार्टफोन नए Snapdragon 8 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस हैं। इससे अलावा, दोनों फोन 12GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आते हैं। ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के लिए iQOO 15R में Adreno 826 GPU, जबकि OnePlus 15R में Adreno 840 GPU दिया गया है।
सॉफ्टवेयर:
iQOO 15R:
Android 16 आधारित Origin OS 6OnePlus 15R:OxygenOS 16दोनों कंपनियां 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही हैं।
- Samsung Galaxy Unpacked 2026: 25 फरवरी को लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज, जानें कब और कहां देखें लाइव
- Tech Explained: Claude Code Security क्या है? आखिर क्यों इसने ला दिया टेक कंपनियों के शेयर में भूचाल?
- एंथ्रोपिक से नाराज पेंटागन: सीईओ डारियो अमोदेई को किया तलब, Claude AI का सैन्य उपयोग करना चाहता है रक्षा विभाग
- Meta: हर 5 में से 1 टीनएजर ने इंस्टाग्राम पर देखी आपत्तिजनक तस्वीरें, मेटा के आंतरिक सर्वे में खुलासा