iQOO 15 Apex Edition लॉन्च: 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिप और 7000mAh बैटरी से लैस पावरफुल फोन

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Wed, 01 Apr 2026 05:56 PM IST
सार

iQOO ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Apex Edition लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आता है। साथ ही इसमें प्रीमियम कैमरा सेटअप और शानदार परफॉर्मेंस का दावा किया गया है। इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानिए।

विज्ञापन
iqoo 15 apex edition india launch price specs features processor battery charging details
iQOO 15 Apex Edition - फोटो : iQOO

    विस्तार

    iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 Apex Edition लॉन्च कर दिया है। यह फोन iQOO 15 का खास एडिशन है, जो कंपनी के पहले से मौजूद Alpha और Legend कलर ऑप्शन को आगे बढ़ाता है।

    दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

    इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच का 2K रेजोल्यूशन वाला Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा।फोन में Qualcomm का 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने इसमें 3 सुपरकंप्यूटिंग चिप्स भी दिए हैं।

    विज्ञापन

    कैमरा सेटअप भी शानदार

    iQOO 15 Apex Edition में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है।सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

    फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।इसके अलावा, फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है।

    सॉफ्टवेयर और अपडेट

    यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी ने 5 साल के Android अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

    कीमत और उपलब्धता

    iQOO 15 Apex Edition की शुरुआती कीमत 72,999 रुपये है, जो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है।प्री-बुकिंग ऑफर के तहत ग्राहकों को 6000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे कीमत घटकर 66,999 रुपये और 73,999 रुपये हो जाती है।यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे से बिक्री शुरू होगी। इसे iQOO वेबसाइट, Amazon, Vivo स्टोर्स, Reliance Digital और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।प्री-बुक करने वालों को 1899 रुपये कीमत के iQOO TWS ईयरबड्स मुफ्त मिलेंगे। साथ ही 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें