iQoo 10 सीरीज लॉन्च, 200W की फ्लैश चार्जिंग के साथ मिलेगी 512 जीबी की स्टोरेज

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 20 Jul 2022 12:57 PM IST
सार

iQOO 10 Pro में 4,700mAh की डुअल सेल बैटरी और 200W की फ्लैश वायर फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें 12 जीबी की LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

iQoo 10 Series launch with 200W flash charging 512gb specification camera feature
iQoo 10 Series - फोटो : Vivo

    विस्तार

    चाईनीज स्मार्टफोन ब्रांड iQoo ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQoo 10 सीरीज को घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत iQoo ने iQoo 10 और iQoo 10 Pro को लॉन्च किया है। दोनों फोन क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 आधारित OriginOS Ocean के साथ आते हैं। iQoo का दावा है कि यह पहला स्मार्टफोन है जो 200W की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इस फोन में 2K डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट और HDR10 प्लस का सपोर्ट भी मिलता है। चलिए जानते हैं iQoo 10 सीरीज के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    iQoo 10 को तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ऑरेंज और लेजेंडरी एडिशन में लॉन्च किया गया है। iQoo 10 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 44,000 रुपये) और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,699 युआन (लगभग 56,000 रुपये) रखी गई है।

    iQoo 10 Pro को दो कलर ऑप्शन ब्लैक, लेजेंडरी एडिशन में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,999 युआन (लगभग 60,000 रुपये) और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,999 युआन (लगभग 72,000 रुपये) है।

    iQOO 10 में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो (1,080 x 2,400) पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह फोन एंड्रॉयड 12 आधारित OriginOS Ocean पर काम करता है। iQOO 10 में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी की LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

    iQOO 10 Pro में 6.78 इंच की 2K E5 LTPO डिस्प्ले देखने को मिलती है, जो (1,440x3,200) पिक्सल रिजॉल्यूशन, HDR10+ सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह फोन एंड्रॉयड 12 आधारित OriginOS Ocean पर काम करता है। iQOO 10 में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और V1+ इमेजिंग चिप के साथ आता है। इस फोन में भी 12 जीबी की LPDDR5 रैम और 512 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें