iPod Touch को एपल ने किया बंद, 20 साल का सफर खत्म

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 May 2022 03:12 PM IST
सार

iPod classic, iPod nano और iPod shuffle की बिक्री पिछले कुछ सालों में कुछ खास बिक्री नहीं हुई है। इसके अलावा सीरीज को लेकर कई सालों से कोई अपडेट जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
iPod Touch Officially Discontinued Ending iPod Line After 20 Years all you needs to know
iPod Touch - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एपल ने आधिकारिक तौर पर iPod Touch को बंद कर दिया है। आईपॉड का यह आखिरी मॉडल है जिसे बंद किया जा रहा है। इसके साथ ही आईपॉड अब बाजार से खत्म हो गया है। इसकी शुरुआत पिछले साल अक्तूबर से ऑरिजिनल आईपॉड से हुई थी। एपल ने आईपॉड सीरीज में iPod mini, iPod nano, iPod shuffle और iPod Touch जैसे मॉडल बेचे हैं।

    iPod classic, iPod nano और iPod shuffle की बिक्री पिछले कुछ सालों में कुछ खास बिक्री नहीं हुई है। इसके अलावा सीरीज को लेकर कई सालों से कोई अपडेट जारी नहीं हुआ है। आखिरी अपडेट 7th Gen iPod Touch के लिए 2019 में जारी किया गया था।

    विज्ञापन

    एक दौर वह भी था जब Apple iPod के दीवानों की कमी नहीं थी। आईपॉड के कई विज्ञापन आज भी लोगों के जेहन में हैं। पहला आईपॉड 5 जीबी स्टोरेज और वायरवायर कनेक्शन के साथ लॉन्च हुआ था जिसे मैकबुक के साथ कनेक्ट किया जा सकता था, हालांकि 2003 में विंडोज के लिए भी इसका सपोर्ट जारी हुआ।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले 20 सालों में आईपॉड में एपल ने कई सारे बदलाव किए। कई आईपॉड में बटन दिए गए तो कईयों को फ्लैश मेमोरी के साथ पेश किया गया। आईपॉड के साथ आईट्यून म्यूजिक से गानों को सिंक करने का भी विकल्प था। 2007 में पहले आईफोन की लॉन्चिंग के बाद आईपॉड में पहली बार टच का सपोर्ट दिया गया।

    लॉन्चिंग के बाद आईफोन की दीवानगी बढ़ी और आईपॉड की खत्म होने लगी। आईफोन की लोकप्रियता के बाद एपल ने आईपॉड पर ध्यान देना बंद कर दिया और अब आईपॉड पूरी तरह से खत्म ही हो गया। एपल ने कहा है कि iPod Touch को आखिरी स्टॉक तक बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें