iPhone XS और iPhone XS Max के लिए भारत में प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 21 Sep 2018 11:27 AM IST
iPhone XS, iPhone XS Max Pre-Orders Begin in India from Flipkart, Airtel Store: All You Need to Know
iPhone Xs Max

    Apple ने पिछले सप्ताह ही अपने तीन नए आईफोन iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR को लांच किया है और अब इनमें से दो आईफोन के लिए प्री-ऑर्डर भारत में शुरू हो गया है। iPhone XS और iPhone XS Max को 5,000 से अधिक रिटेल स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट और एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

    फ्लिपकार्ट पर iPhone XS, iPhone XS Max के साथ एक्सचेंज और कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है। वहीं एयरटेल के स्टोर पर भी कई सारे ऑफर्स मिल रहे हैं। बता दें कि भारत में नए आईफोन की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये है, वहीं सबसे सस्ते मॉडल iPhone XR की बिक्री अक्टूबर से शूरू होगी।

    ये भी पढ़ेंः आईफोन XS, आईफोन XS मैक्स, आईफोन XR के बारे में सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

    फ्लिपकार्ट से iPhone XS और iPhone XS Max के सभी स्टोरेज वेरियंट को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। iPhone XS के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 99,900 रुपये, 256 जीबी की कीमत 1,14,900 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,34,900 रुपये है। वहीं आईफोन XS मैक्स के तीनों वेरियंट की कीमतें क्रमशः 1,09,900 रुपये, 1,24,900 रुपये और 1,44,900 रुपये है।

    फ्लिपकार्ट सभी आईफोन पर 13,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। इसके अलावा ईमआई का भी विकल्प मिल रहा है। वहीं एयरटेल स्टोर पर एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर 5 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है।

    बता दें कि सबसे सस्ते iPhone XR की बिक्री 26 अक्टूबर से होगी। iPhone XR के 64GB वेरियंट की कीमत 76,900 रुपये, 128GB वेरियंट की कीमत 81,900 रुपये और 512GB वेरियंट की कीमच 91,900 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें