iPhone SE 4: तो क्या 19 फरवरी को लॉन्च होगा नया फोन, टिम कुक ने जारी किया टीजर
एपल द्वारा जारी 7 सेकंड के प्रमोशनल वीडियो में एक चमकते हुए रिंग के बीच मेटालिक एपल लोगो को दिखाया गया है, हालांकि इस टीजर में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह नया डिवाइस एपल के किस प्रोडक्ट लाइनअप से संबंधित होगा।

विस्तार
iPhone SE 4 को लेकर लंबे समय से लीक्स रिपोर्ट आ रही हैं और अब इंतजार खत्म होने वाला है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि एपल के सीईओ टिम कुक ने एक टीजर जारी किया है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह iPhone SE 4 का ही टीजर है। iPhone SE 4 को कई सारे बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है जिनमें टच आईडी की जगह फिंगरप्रिंट, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आदि शामिल हैं।
एपल द्वारा जारी 7 सेकेंड के प्रमोशनल वीडियो में एक चमकते हुए रिंग के बीच मेटालिक एपल लोगो को दिखाया गया है, हालांकि इस टीजर में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह नया डिवाइस एपल के किस प्रोडक्ट लाइनअप से संबंधित होगा। एपल के इकोसिस्टम में MacBook, iPad, iPhone और अन्य डिवाइस शामिल हैं, जिससे इस लॉन्च को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। इस घोषणा के बाद एपल के शेयरों में 2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।