iPhone SE 4: अब इस नए नाम से लॉन्च होगा एपल का सस्ता आईफोन, फीचर्स आए सामने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Dec 2024 05:29 PM IST
सार

Apple की नवीनतम AI और मशीन लर्निंग सुविधाओं के लिए समर्थन मिलेगा। इसमें 128GB की स्टोरेज मिल सकती है। iPhone 16e में 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। तो कुल मिलाकर कहा जाए तो iPhone SE 4 के साथ एपल एक बजट फ्रेंडली फोन को बाजार में पेश करने जा रहा है।

iPhone SE 4 may be called the iPhone 16e Launch date price and all we know
iPhone SE 4 - फोटो : apple

    विस्तार

    iPhone SE 4 को लेकर लगातार लीक्स रिपोर्ट सामने आ रही हैं। हर दिन iPhone SE 4 को लेकर नए-नए दावे किए जा रहे हैं। अब एक ताजा रिपोर्ट आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि iPhone SE 4 को नए नाम से लॉन्च किया जाएगा और यह नाम iPhone 16e होगा। iPhone SE 4 की लॉन्चिंग मार्च 2025 में हो सकती है।

    ऐसा लग रहा है कि iPhone SE 4 या 16e अपने पहले वाले वर्जन के मुकाबले काफी अलग होगा। iPhone SE 4 के साथ नई डिजाइन और नई डिस्प्ले मिल सकती है। पिछले 4.7-इंच LCD के मुकाबले इसमें 6.06-इंच OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल देखने को मिल सकता है।

    iPhone SE 4 के साथ Touch ID होम बटन को हटाकर Face ID का उपयोग करना एक और बड़ा बदलाव है, जिससे बेजल पतले होंगे। Weibo के टिप्स्टर के अनुसार, iPhone 16e में iPhone 16 के बेस मॉडल के समान स्क्रीन आकार होगा और यह फुल-स्क्रीन डिजाइन के साथ आएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें