पुरानी कीमत में नया iPhone: ऑफर ऐसा कि ना नहीं कर पाएंगे, यहां मिल रहा मौका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 May 2022 12:21 PM IST
सार

iPhone SE 3 फोन के बैक पैनल पर उसी ग्लास का इस्तेमाल किया गया है जो कि iPhone 13 Pro और iPhone 13 में है। फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
iPhone SE 3 Now Available at the Price of iPhone SE 2020 here is the offer
iPhone SE 3 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    यदि आप भी आईफोन के दीवाने हैं और किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। फ्लिपकार्ट पर iPhone SE 3 अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा है। सीधे शब्दों में कहें तो iPhone SE 2 की कीमत में iPhone SE 3 मिल रहा है। बता दें कि iPhone SE 3 को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया है।

    Flipkart पर क्या है ऑफर?

    Flipkart पर फिलहाल iPhone SE 3, iPhone SE 2020 की कीमत पर मिल रहा है। iPhone SE 3 को 43,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद फोन की कीमत 41,900 रुपये हो जाती है। यदि आपके पास Flipkart Axis बैंक का कार्ड है तो आपको अतिरिक्त 5% का कैशबैक मिलेगा। साथ में एक बड़ा एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यदि आपके पास पुराना आईफोन है तो 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल जाएगा।

    विज्ञापन

    iPhone SE 3 के फीचर्स

    iPhone SE 3 की डिजाइन काफी हद तक iPhone 8 सीरीज जैसी है। iPhone SE 3 में A15 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 5G का भी सपोर्ट है। फोन में 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में भी आईफोन 13 सीरीज कैमरे वाले फीचर्स जैसे Smart HDR 4, फोटोग्राफिक स्टाइल, डीप फ्यूजन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone SE 3 में 4.7 इंच की डिस्प्ले है जिसके ऊपर टफेस्ट ग्लास का प्रोटेक्शन है। iPhone SE 3 फोन के बैक पैनल पर उसी ग्लास का इस्तेमाल किया गया है जो कि iPhone 13 Pro और iPhone 13 में है। फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें