भारत की इस वेबसाइट पर मिल रहा 32 जीबी वाला आईफोन 6

आईफोन 6 लवर्स के लिए खुशखबरी है, क्योंकि आईफोन 6 का 32 जीबी वेरियंट लॉन्चिंग से पहले अमेजॉन पर बिकने लगा है। ऐप्पल ने अभी तक 32 जीबी वेरियंट वाले फोन को अधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया है, हालांकि अमेजॉन पर 16 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वाले तीनों वेरियंट मिल रहे हैं।
अमेजॉन इंडिया पर आईफोन 6 के तीनों वेरियंट मंगलवार यानी 7 मार्च तक ही मिलेंगे। 32 जीबी ग्रे कलर वाला वेरियंट 1,701 छूट के साथ 28,999 रुपये में मिल रहा है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत 8,550 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं आईफोन 6 का 16जीबी वाला वेरियंट 30,399 रुपये में मिल रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 6 के 32 जीबी वेरियंट के भारत के साथ-साथ ताइवान और चीन में भी बिकने की खबर है।
आईफोन 6 की स्पेसिफिकेशन

इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 1334 x 750 रिजॉल्यूशन वाला 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले है। फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 10 है जिसमें 1.84 का A8 चिप प्रोसेसर है। 1 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। 1810mAH की बैटरी है। साथ में 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है।