iPhone 17: आईफोन 17 सीरीज को लेकर आई बड़ी खबर, खुश हो जाएंगे Apple के फैन
वीडियो के मुताबिक iPhone 17 Air की डिजाइन iPhone 6 जैसी होगी और यह एक स्लिम आईफोन होगा। इसमें 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसके साथ 120Hz का प्रो-मोशन रिफ्रेश रेट मिल रहा है। फोन के साथ डायनेमिक आईलैंड भी मिलेगा।

विस्तार
Apple साल 2025 में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर सकता है, हालांकि एपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर iPhone 17 को लेकर कुछ नहीं कहा है लेकिन हर साल सितंबर में ही नए आईफोन की लॉन्चिंग होती है। अभी हाल ही में एपल ने iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया है और अब iPhone 17 को लेकर लीक रिपोर्ट्स आने लगी हैं।
iPhone 17 सीरीज की ज्यादा चर्चा एक नए मॉडल को लेकर हो रही है जिसका नाम iPhone 17 Air बताया जा रहा है। आमतौर पर एपल हर साल चार नए आईफोन लॉन्च करता है, हालांकि 2025 में भी चार नए मॉडल ही लॉन्च होंगे लेकिन प्लस वर्जन को खत्म किया जाएगा।
लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एपल अपने आईफोन प्लस को iPhone 17 के साथ खत्म करेगा और इसकी जगह iPhone 17 Air को पेश किया जाएगा। iPhone 17 Air काफी स्लिम होगा और इसमें 6.6 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और इसमें 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
- Made In India: चाइनीज कंपनियों से रिश्ते खत्म करेगा एपल, हो रही भारतीय फर्म से नाता जोड़ने की तैयारी
- Social Media: ऑस्ट्रेलिया ने पेश किया एतिहासिक बिल, बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया
- Google Air View+: गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर, अब रियल टाइम में मिलेगी प्रदूषण की जानकारी
- एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले ये चीजें जरूर चेक करें