iphone 16e: नए आईफोन की बिक्री आज से शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Feb 2025 09:35 AM IST
सार

iPhone 16e में स्टेरियो स्पीकर्स हैं और हैंडसेट 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC, और GPS कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यह चुनिंदा क्षेत्रों में Apple की इमरजेंसी SOS वाया सैटेलाइट फीचर का भी सपोर्ट करता है। इसमें एक USB टाइप-C पोर्ट है, जो 18W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
iphone 16e Sale begins from today know price in india and specifications
iPhone 16E - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने कुछ दिन पहले ही iPhone 16E को लॉन्च किया है। यह iPhone 16 सीरीज का पांचवां फोन है जिसे iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग के करीब 5 महीने बाद पेश किया गया है। iPhone 16E के साथ सिंगल रियर कैमरा सेटअप है। इसके अलावा iPhone 16E के साथ फेसआईडी है और एक्शन बटन दिया गया है। iPhone 16E के साथ एपल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट दिया गया है। iPhone 16E की आज यानी 28 फरवरी से बिक्री शुरू हो गई है। आइए जानते हैं इस फोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में...

    iPhone 16e की भारत में शुरुआती कीमत 59,900 रुपये है। इस कीमत में बेस यानी 128GB वाला मॉडल मिलेगा। वहीं 256GB की कीमत 69,900 रुपये और 512GB की कीमत 89,900 रुपये है। iPhone 16e की प्री-बुकिंग 21 फरवरी से हो रही थी और अब आज से बिक्री शुरू हो रही है। iPhone 16e को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    iPhone 16e में ड्यूल SIM (नैनो+eSIM) सपोर्ट है और यह iOS 18 पर चलता है। इसमें 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR (1,170x2,532 पिक्सल) OLED स्क्रीन है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 800निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले में Apple की सिरेमिक शील्ड मैटेरियर का उपयोग किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें