iPhone 16 Series: लॉन्चिंग से पहले कीमत लीक, फीचर्स भी आए सामने, सभी मॉडल में मिलेगा AI का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 22 Aug 2024 01:36 PM IST
सार

iPhone 16 Plus में 4,006mAh यूनिट हो सकता है। iPhone 16 Pro में 3,577mAh की बैटरी होगी, जबकि iPhone 16 Pro Max में 4,676mAh बैटरी हो सकती है। iPhone 16 सीरीज 40W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 20W मैगसेफ चार्जिंग के साथ आ सकती है।

विज्ञापन
iPhone 16 Series Price Key Specifications Leaked Details here in hindi
iphone 16 series - फोटो : u/kaxeno5/Reddit

    विस्तार

    Apple के iPhone 16 series की लॉन्चिंग अगले महीने वाला ही जिसके तहत iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max आईफोन लॉन्च होंगे। एपल ने अभी तक किसी भी फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक नई लीक रिपोर्ट में कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी मिली है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल के साथ एपल इंटेलिजेंस एआई का सपोर्ट मिलेगा।

    iPhone 16 के रेगुलर मॉडल की कीमत $799 यानी करीब 67,100 रुपये होगी। यह कीमत 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की होगी। वहीं iPhone 16 Plus की शुरुआती कीमत $899 यानी करीब 75,500 रुपये बताई जा रही है। iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत $1,099 यानी करीब 92,300 रुपये और iPhone 16 Pro Max की कीमत $1,199 यानी करीब 1,00,700 रुपये होगी।

    विज्ञापन

    iPhone 16 और iPhone 16 Plus दोनों मॉडल के साथ A18 चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा इनमें 8GB रैम भी मिलेगी और एपल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिलेगा। रेगुलर मॉडल के साथ 6.1 इंच की 60Hz रिफ्रेश रेट वाली और iPhone 16 Plus के साथ 6.7 इंच की स्क्रीन मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें