Ookla: iPhone 16 है दुनिया का सबसे फास्ट 5G इंटरनेट वाला फोन, देखें 11 देशों का डेटा
iPhone 16 ने 5G डाउनलोड स्पीड में दुनिया भर में शीर्ष स्थान हासिल किया है, लेकिन Galaxy S24 और iPhone 16 के बीच का अंतर बहुत कम है। आम यूजर्स के लिए इस अंतर का कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ता।

विस्तार
Apple ने कुछ महीनों पहले अपनी iPhone 16 सीरीज लॉन्च की, जिसमें Qualcomm का Snapdragon X75 5G मॉडम शामिल है। इसी तरह Samsung की Galaxy S24 सीरीज में भी Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 5G मॉडम दिया गया है।
नेटवर्क इंटेलिजेंस और कनेक्टिविटी में अग्रणी कंपनी Ookla ने विभिन्न स्मार्टफोन्स की 5G नेटवर्किंग परफॉर्मेंस पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। 17 नवंबर को जारी इस रिपोर्ट में iPhone 16 सीरीज ने Galaxy S24 और Apple के पिछले iPhone मॉडल्स को पीछे छोड़ते हुए 5G परफॉर्मेंस में बाजी मारी है।
11 देशों में iPhone 16 आगे

Ookla की रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 16 सीरीज 11 अलग-अलग देशों (जिसमें भारत भी शामिल है) में 5G डाउनलोड स्पीड में Galaxy S24 सीरीज से आगे रही। ये देश एशिया-पैसिफिक, यूरोप, लैटिन अमेरिका और उत्तरी अमेरिका जैसे क्षेत्रों में के हैं, हालांकि कुछ देशों जैसे फिलीपींस और ब्राजील में Galaxy S24 ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन अधिकांश देशों में iPhone 16 ने Galaxy S24 को पीछे छोड़ दिया।
- Ookla: iPhone 16 है दुनिया का सबसे फास्ट 5G इंटरनेट वाला फोन, देखें 11 देशों का डेटा
- Best App of the year: गूगल ने जारी की प्ले बेस्ट 2024 की लिस्ट, यह है इस साल का सबसे बेस्ट एप
- Pixel Laptop: पिक्सल टैब के बाद अब पिक्सल लैपटॉप, गूगल कर रहा बड़ी तैयारी
- Tech Tips: मुश्किल नहीं है व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड करना, इन तरीके से करें फटाफट रिकॉर्डिंग