iPhone 16: मेड इन इंडिया के बावजूद भारत में महंगा बिक रहा आईफोन, आखिर क्या है वजह?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Sep 2024 10:43 AM IST
सार

अमेरिका में iPhone 16 का प्रोडक्शन नहीं होता है लेकिन वहां भारत के मुकाबले आईफोन सस्ता है, जबकि मेड इन इंडिया iPhone होने के बाद भी भारत में इसकी कीमत कम नहीं है।

विज्ञापन
iPhone 16 is made in India but its not cheaper in India here why
Why iPhone is not cheaper in India - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल ने हाल ही में iPhone 16 series लॉन्च की है जिसके तहत iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max फोन लॉन्च किए गए हैं। iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग के बाद अश्विनी वैष्णव माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह सीरीज मेड इन इंडिया होगी और पूरी दुनिया में इसका निर्यात किया जाएगा।

    आमतौर पर सभी को यही उम्मीद रहती है कि यदि कोई प्रोडक्ट का उत्पादन स्थानीय तौर पर हो रहा है तो वहां वह प्रोडक्ट सस्ता मिलना चाहिए, लेकिन आईफोन के साथ ऐसा नहीं है। अमेरिका में iPhone 16 का प्रोडक्शन नहीं होता है लेकिन वहां भारत के मुकाबले आईफोन सस्ता है, जबकि मेड इन इंडिया iPhone होने के बाद भी भारत में इसकी कीमत कम नहीं है।

    विज्ञापन

    इसकी बड़ी वजह टैक्स है। सरकार ने FY21 से स्मार्टफोन्स पर 22% इंपोर्ट ड्यूटी लगाई है, जिसमें 2% "सामाजिक कल्याण अधिभार" भी शामिल है। इसके अलावा 18% GST जोड़ें, तो iPhone Pro मॉडल पर कुल टैक्स लगभग 40% तक बढ़ जाता है। iPhone के साथ भी लग्जरी कारों जैसी ही दिक्कत है कि भारत में फोन बन रहे हैं तो लेकिन पूरी तरह से नहीं, क्योंकि भारत में सिर्फ इन्हें असेंबल किया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें