Alert: हैक हो सकते हैं iPhone के ये दो मॉडल, चार्जिंग प्वाइंट ही बना हैकर्स के लिए तोहफा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Jan 2025 11:16 AM IST
सार

थॉमस रोथ ने ACE3 कंट्रोलर को रिवर्स इंजीनियरिंग, RF साइड-चैनल एनालिसिस और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फॉल्ट इंजेक्शन के जरिए हैक करने का तरीका खोजा। इस प्रक्रिया से वह कंट्रोलर को दोबारा प्रोग्राम करने, कोड इंजेक्ट करने और सभी सुरक्षा चेक्स को बायपास करने में सक्षम रहे।

विज्ञापन
iPhone 16 and iPhone 15 models USB C ports can be hacked security researcher claims
iPhone 16 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपके पास भी iPhone है और उसमें टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है तो आपके लिए बड़ी खबर है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आपका iPhone हैक हो सकता है। क्या होगा अगर आपके iPhone का डेटा सिर्फ एक अंजान USB पोर्ट में प्लग करने से गलत हाथों में चला जाए? यही डरावनी स्थिति iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज के साथ पेश किए गए नए USB-C पोर्ट्स और ACE3 USB-C कंट्रोलर से जुड़ी है। सुरक्षा शोधकर्ता थॉमस रोथ ने इस चार्जिंग चिप में एक खामी ढूंढी है, जो इसे हैकर्स के लिए आपके फोन को हैक करने का दरवाजा खोल सकता है।

    थॉमस रोथ ने ACE3 कंट्रोलर को रिवर्स इंजीनियरिंग, RF साइड-चैनल एनालिसिस और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फॉल्ट इंजेक्शन के जरिए हैक करने का तरीका खोजा। इस प्रक्रिया से वह कंट्रोलर को दोबारा प्रोग्राम करने, कोड इंजेक्ट करने और सभी सुरक्षा चेक्स को बायपास करने में सक्षम रहे।

    विज्ञापन

    इसका मतलब है कि अगर हैकर्स इस खामी का फायदा उठाते हैं, तो वे आपके iPhone और उसमें मौजूद डेटा तक पहुंच सकते हैं, हालांकि इसके लिए उन्हें फिजिकल एक्सेस यानी आपके फोन को USB-C केबल के जरिए एक्सेस करना जरूरी होगा, जो बहुत मुश्किल है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें