iPhone 15: 35W की फास्ट चार्जिंग और टाईप-सी पोर्ट के साथ लॉन्च हो सकता है नया आईफोन
iPhone 15 के साथ नई डिजाइन भी देखने को मिल सकती है। इस बार सभी मॉडल के साथ डायनेमिक आईलैंड फीचर मिलेगा। आईफोन 14 सीरीज के सिर्फ प्रो मॉडल में ही डायनेमिक आईलैंड फीचर दिया गया था। नए आईफोन को A17 बायोनिक चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा।

विस्तार
iPhone 15 सीरीज को इस बार कई सारे बदलाव के साथ रिलीज किया जा सकता है। iPhone 15 को लेकर इस बार सबसे ज्यादा चर्चा चार्जिंग और टाईप-सी पोर्ट को लेकर है। एपल ने तो आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन लीक रिपोर्ट में यही दावा किया जा रहा है कि iPhone 15 सीरीज को टाईप-सी पोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। एपल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब एपल के आईफोन भी अन्य कंपनियों के चार्जर से चार्ज हो सकेंगे।
अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iPhone 15 को 35W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। 9to5Mac की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए फोन के साथ 35W तक की फास्ट चार्जिंग मिलेगी जो कि आईफोन में अब तक की सबसे अधिक फास्ट चार्जिंग होगी।
आपको याद दिला दें कि iPhone 14 सीरीज के प्रो मॉडल यानी iPhone 14 Pro में 27W और iPhone 14 के साथ 20W तक की चार्जिंग का सपोर्ट है। खबर यह भी है कि नए आईफोन की लॉन्चिंग के बाद एपल 30W का टाईप-सी चार्जर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा।
- फायदे की बात: जियो के इन प्लान के साथ मिल रही है एक्स्ट्रा वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले पढ़ें खबर
- Laptop: पीयूष गोयल बोले- गोपनीय जानकारियां लीक होने के डर से लैपटॉप का आयात बंद, कीमतों पर नहीं पड़ेगा फर्क
- Google DeepMind: अब जीवन की समस्या सुलझाने में मदद करेंगे AI असिस्टेंट, खाना बनाने के लिए टिप्स भी देंगे
- डाटा की टेंशन खत्म कर देंगे ये रिचार्ज प्लान, WFH के लिए हैं बेस्ट