iPhone 15: टाइटेनियम बॉडी और ज्यादा रैम के साथ आएगी नई आईफोन सीरीज, मिलेगा दमदार कैमरा और कई शानदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 04 Jan 2023 04:38 PM IST
सार

iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में हैप्टिक फीडबैक, टाइटेनियम फ्रेम डिजाइन और पहले से ज्यादा रैम के साथ सॉलिड स्टेट बटन जैसे नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा।

iPhone 15 series may launch with titanium body and 8GB RAM many features
iPhone 14 Pro Max (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल इस साल अपनी नई आईफोन सीरीज 15 को पेश करेगी। इस सीरीज के तहत आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स को लॉन्च किया जाएगा। हॉन्ग कॉन्ग की इन्वेस्टमेंट फर्म हाईटोंग इंटरनेशनल सिक्योरिटी के विश्लेषक जेफ पु ने आईफोन की नई सीरीज के बारे में स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है। जेफ पु के अनुसार, बेस मॉडल iPhone 15 और iPhone 15 Plus में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर पैक करने की योजना बना रहा है।

    इन आईफोन को A16 बायोनिक चिप से लैस किया जाएगा। वहीं iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में हैप्टिक फीडबैक, टाइटेनियम फ्रेम डिजाइन और पहले से ज्यादा रैम के साथ सॉलिड स्टेट बटन जैसे नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा। प्रो वेरियंट को 8 जीबी तक रैम से लैस किया जा सकता है।

    MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 14 प्रो मॉडल में 6 जीबी से 8 जीबी तक रैम को बढ़ाया जा सकता है। यानी अब नए आईफोन को पहले से ज्यादा पावर पैक बनाया जाएगा। 9to5Mac की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 15 मॉडल के कैमरा सेटअप और फीचर्स का अनुमान लगाया गया है। एनालिस्ट ने कहा कि आईफोन सीरीज 15 के दो नॉन प्रो मॉडल में 48 मेगापिक्सल वाइड लेंस के साथ थ्री-स्टैक्ड सेंसर का सपोर्ट मिलेगा।

    यह मौजूदा iPhone 14 और iPhone 14 Plus का अपग्रेड होगा क्योंकि फिलहाल दोनों आईफोन में 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है। वहीं iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में टेलीफोटो लेंस में ऑप्टिकल जूम को और बढ़ाया जा सकता है। प्रो मॉडल को नए A17 बायोनिक चिप की प्रोसेसिंग पावर से लैस किया जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें