iPhone 15 सीरीज को नए A17 बायोनिक चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा सभी फोन के साथ आउट ऑफ बॉक्स iOS 17 मिलेगा। सभी फोन के साथ 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
iPhone 15 सीरीज की लॉन्चिंग सितंबर में होने वाली है। iPhone 15 सीरीज के तहत iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के लॉन्च होने की खबर है। iPhone 15 सीरीज को कई सारे नए बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है। वैसे तो एपल ने आधिकारिक तौर पर iPhone 15 सीरीज के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक रिपोर्ट में iPhone 15 के कुछ फीचर्स को लेकर दावा किया जा रहा है। आइए इस रिपोर्ट में जानने की कोशिश करते हैं कि अभी तक iPhone 15 सीरीज को लेकर कौन-कौन सी जानकारियां हमारे पास हैं।
बैटरी-iPhone 15 को लेकर खबर है कि इसमें 3877mAh की बैटरी होगी। आपको याद दिला दें कि iPhone 14 में 3279mAh की बैटरी थी। वहीं iPhone 15 Plus को 4912mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। iPhone 14 प्लस में 4325mAh की बैटरी थी।कैमरा-iPhone 15 सीरीज के सभी फोन को 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। iPhone 14 सीरीज के पहले दो मॉडल में 12 मेगापिक्सल का कैमरा था, जबकि प्रो मॉडल को 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था।डायनेमिक आईलैंड-iPhone 15 सीरीज के सभी फोन को डायनेमिक आईलैंड फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। iPhone 14 सीरीज के सिर्फ प्रो मॉडल में डायनेमिक आईलैंड फीचर था।डिस्प्ले-iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।प्रोसेसर-iPhone 15 सीरीज को नए A17 बायोनिक चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा सभी फोन के साथ आउट ऑफ बॉक्स iOS 17 मिलेगा। सभी फोन के साथ 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है।