48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हो सकते हैं iPhone 14 और iPhone 15

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Dec 2021 04:56 PM IST
सार

iPhone 15 की लॉन्चिंग 2023 में होने वाली है। इस फोन के साथ पेरिस्कोप लेंस भी दिया जा सकता है। कैमरे को कई सारे नए फीचर्स के साथ भी पेश किया जा सकता है। iPhone 14 के कैमरे को भी कई सारे बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
iPhone 14 to Feature 48 Megapixel Camera says analyst Ming Chi Kuo
iphone 13 pro - फोटो : apple

    विस्तार

    एपल के आईफोन में अभी तक अधिक मेगापिक्सल वाला कैमरा देखने को नहीं मिला है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि एपल भी मेगापिक्सल के गेम में शामिल होने का मिजाज बना चुका है। खबर है कि आईफोन 14 और आईफोन 15 को 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल आईफोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

    iPhone 15 की लॉन्चिंग 2023 में होने वाली है। इस फोन के साथ पेरिस्कोप लेंस भी दिया जा सकता है। कैमरे को कई सारे नए फीचर्स के साथ भी पेश किया जा सकता है। iPhone 14 के कैमरे को भी कई सारे बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    एपल एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने अपकमिंग आईफोन को लेकर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि iPhone 14 को 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। आईफोन 14 में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की भी सुविधा मिलेगी। iPhone 13 सीरीज के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Analyst Jeff Pu ने कहा है कि नए आईफोन को 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा, हालांकि यह लेंस सिर्फ iPhone 14 Pro मॉडल में ही मिलेगा। अन्य मॉडल 12 मेगापिक्सल लेंस के साथ ही आएंगे।

    बता दें कि एपल ने हाल ही में भारत में iPhone 13 सीरीज का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। जल्द ही आईफोन 13 सीरीज का कमर्शियल प्रोडक्शन भी भारत में शुरू होगा। भारत में बने आईफोन 13 की बिक्री भारत के अलावा अन्य देशों में होगी। फोन के निर्यात का काम फरवरी 2022 में शुरू होगा, हालांकि इस रिपोर्ट पर अभी तक एपल या भारत में आईफोन का प्रोडक्शन करने वाली कंपनी Foxconn ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल का लक्ष्य सभी फोन को भारत में ही तैयार करने और निर्यात करने का है। फिलहाल आईफोन 13 मॉडल का 20-30 फीसदी ही भारत से निर्यात होता है। चिप की कमी का भी एपल ने इंतजाम किया है। कहा जा रहा है कि एपल ने अपनी जरूरत के हिसाब से चिप को स्टॉक कर लिया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें