iPhone 14: अब नहीं करना होगा ज्यादा इंतजार, इस दिन लॉन्च हो रहा है आईफोन 14

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 10 Aug 2022 05:06 PM IST
सार

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 14 को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। एपल इस फोन सीरीज के तहत iphone 14, iphone 14 Pro, iphone 14 Max और iphone 14 Pro Max को लॉन्च कर सकता है।

विज्ञापन
iPhone 14 set to launch in india on 6 september report details in hindi
iPhone 14 - फोटो : Jon Prosser

    विस्तार

    एपल के नए फोन iPhone 14 को लेकर कई तरह की लीक्स निकल कर आ रही हैं। अब तक आईफोन 14 की स्पेसिफिकेशन से लेकर इसकी कीमत तक की जानकारी का खुलासा हो चुका है। अब हालिया रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 14 को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। एपल इस सीरीज के तहत iphone 14, iphone 14 Pro, iphone 14 Max और iphone 14 Pro Max को लॉन्च कर सकता है।

    जाने माने टिप्सटर मैक्स वाइनबैच (Max Winebach) ने iphone 14 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 14 सीरीज को 6 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। एपल इसी दिन iphone 14 के साथ एपल वॉच सीरीज 8 (Apple Watch Series 8) को भी लॉन्च कर सकता है। लीक्स के अनुसार भारत में iphone 14 सीरीज की शिपिंग लॉन्चिंग के 10 दिन बाद यानी 16 सितंबर से शुरू हो सकती है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि एपल अपने नए आई पैड 10th Gen iPad को भी जल्द पेश कर सकता है। कंपनी इसे 10 दिसंबर को लॉन्च कर सकती है।

    विज्ञापन

    आपको बता दें कि टिप्सटर मैक्स वाइनबैच ने ट्विटर के जरिए iphone 14 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि एपल ने इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है। हालांकि इससे पहले खबर आ रही थी कि नई सीरीज के फोन iPhone 14 Max और iPhone 14 Pro Max देरी से लॉन्च किया जाएगा। यह अंदाजा शिपमेंट को ध्यान में रखकर लगाया जा रहा था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें